पृथ्वी पर सूर्य की किरण 8.3 मिनट में तो चंद्रमा की चांदनी कितनी देर में आती है - GK IN HINDI

Bhopal Samachar
0
यह तो सभी जानते हैं कि सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश की पहली किरण पहुंचने में 8.3 मिनट का समय लगता है। इसीलिए सूर्यास्त के समय हम सूर्य को अस्त होते हुए अपनी आंखों से देख पाते हैं। यहां सवाल यह है कि चंद्रमा की चांदनी को पृथ्वी तक पहुंचने में कितनी देर लगती है। आइए अपन कैलकुलेट कर लेते हैं:- 

सबसे पहले प्रकाश की गति को समझते हैं

प्रकाश की चाल (speed of light) (जिसे प्राय: c से निरूपित किया जाता है) एक भौतिक नियतांक है। निर्वात में इसका सटीक मान 299,792,458 मीटर प्रति सेकेण्ड है। मोटे तौर पर इसे 300000 किलोमीटर प्रति सेकंड कहा जाता है। चलिए अब कैलकुलेट करते हैं:-

चंद्रमा की रोशनी को पृथ्वी तक पहुंचने में कितनी देर लगती है 

सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी 15 करोड़ 60 लाख किलोमीटर है। प्रकाश की गति यानी सूरज की किरणों की स्पीड 3 लाख किलोमीटर है। कैलकुलेट करेंगे (156000000/300000) तो उत्तर आएगा 520 सेकंड। इसे मिनट में डिवाइड करेंगे तो 8 मिनट 40 सेकंड। 
चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी 384,400 किलोमीटर है। चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता। सूर्य का प्रकाश चंद्रमा से टकराते हुए पृथ्वी पर पहुंचता है इसलिए हमें चंद्रमा दिखाई देता है। लेकिन अपन या चंद्रमा से पृथ्वी के बीच की बात कर रहे हैं इसलिए प्रकाश की गति वही रहेगी 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड। 
कैलकुलेट करेंगे (384400/300000) तो उत्तर आएगा 1.28 सेकंड। 
क्योंकि हमने प्रकाश की गति का सटीक आंकड़ा (299,792,458 मीटर प्रति सेकेण्ड) नहीं लिया इसलिए मोटे तौर पर मान लेते हैं कि चंद्रमा से पृथ्वी तक चांदनी को पहुंचने में मात्र 1.30 सेकंड लगते हैं।  Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां

(general knowledge questions answers, gk questions in hindi, general knowledge quiz, gk questions for kids, samanya gyan, general knowledge in hindi,)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!