PM मोदी ने कोरोनावायरस का टीका लगवाया, जनता के नाम अपील जारी की

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह आम नागरिकों के लिए कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए पहला टीका लगवाया। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऐम्स) में उन्हें वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया गया। पुदुचेरी की सिस्टर पी.निवेदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई।

वैक्सीनेशन के बाद भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेज़ी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है। जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं। साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!