RAT माने चूहा, तो फिर कुछ लोग इसे MOUSE क्यों कहते हैं, कहां से आया है MOUSE शब्द - सिर्फ 1 मिनट में GK IN HINDI

0
चूहा तो आप सभी ने देखा ही होगा। चुपके से आपके घर में घुस आता है और काफी नुकसान भी करता है। कई उपयोगी वस्तुएं और दस्तावेज कुतर जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं चूहों में कई खास बातें भी होती है। यदि आप किसी चूहे को 5 मंजिल की ऊंचाई से नीचे फेंक देंगे तो उसे खरोंच तक नहीं आएगी। फिलहाल अपना सवाल यह है कि जब चूहे को अंग्रेजी में RAT कहा जाता है तो फिर कुछ लोग MOUSE क्यों कहते हैं। सप्लीमेंट्री क्वेश्चन यह है कि चूहों के लिए माउस नाम का उपयोग क्यों किया गया। माउस शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई है। 

चूहे (RAT) को माउस क्यों कहते हैं, सरल हिंदी में समझाइए 

दरअसल चूहे को RAT ही कहा जाता है लेकिन जो छोटा चूहा होता है, जो कई बार आपके जूतों में छुप जाता है, उसे MOUSE कहते हैं। जब एक से अधिक चूहे होते हैं तो चूहों के समूह को MICE कहते हैं। Female mouse को Does और Male mouse को Bucks कहा जाता है।

MOUSE शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई, चूहों के लिए क्यों प्रयोग किया गया 

MOUSE एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग आप चूहे के अलावा किसी और के लिए भी कर सकते हैं। दरअसल माउस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के एक शब्द 'मस' से हुई है। संस्कृत में 'मस' का अर्थ होता है- चोर। चूहा चोरी छुपे आपके घर में आता है और आपकी इजाजत के बिना खाने की चीजें चुराकर खा जाता है। शायद इसीलिए चूहे का नाम चोर दिया गया। मजेदार बात यह है कि इनके वंश (genus) का नाम भी" मस" है और  वैज्ञानिक नाम भी मस मस्कुलस (Mus musculus) है परंतु जिसका नाम (Rat) छोटा है उसका साइज बड़ा है और जिसका नाम (mouse) बड़ा है उसका साइज छोटा होता है।

वैसे आपके कंप्यूटर में जो माउस होता है वह भी थोड़ा सा डाटा चुरा लेता है। बस इतना अंतर है कि वह चूहे की तरह आप के डाटा को कुतरकर नष्ट नहीं करता।  Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां

(general knowledge questions answers, gk questions in hindi, general knowledge quiz, gk questions for kids, samanya gyan, general knowledge in hindi,)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!