BHOPAL NEWS - लड़की ऑनलाइन गेम खेल रही थी लड़का उसकी अस्मत से खेलने लगा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की एक लड़की को ऑनलाइन गेम खेलने का इतना शौक था कि, उसे पता ही नहीं चला कब वह उसका टीममेट उसके आत्म सम्मान के साथ खेलने लगा और उसकी पवित्रता भंग कर दी। जब लड़की को समझ में आया कि वह प्यार में धोखे का शिकार हो गई है। तब नागपुर से वापस आकर उसने पुलिस को सारा मामला बताया और छत्तीसगढ़ में रहने वाले लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। 

लड़का ऑनलाइन गेम के साथ लड़की की भावनाओं से भी खेलने लगा

लड़की ने पुलिस को बताया कि, उसे ऑनलाइन गेम खेलने का शौक था। छत्तीसगढ़ में उसकी नानी रहती है। वह हर साल अपनी नानी के घर जाती थी। पिछली बार जब गई तो धनंजय नाम के लड़के से मुलाकात हुई। वह भी ऑनलाइन गेम खेलता था। इसलिए दोनों टीममेट बन गए। इसके कारण दोनों हमेशा कनेक्ट रहते थे। धनंजय कई बार भोपाल आता था और दोनों पर्यटन के लिए जाते थे। इसी दौरान धनंजय 1 जुलाई को उसे पर्यटन के लिए नागपुर ले गया। 

भोपाल की लड़की को नागपुर ले जाकर रेप किया

यहां किराए पर एक कमरा लिया और शादी का वादा करके उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। कुछ दिनों बाद जब लड़की ने विधिवत शादी करने के लिए कहा तो धनंजय ने ब्रेकअप कर लिया। प्यार में धोखे का शिकार हुई लड़की नागपुर से भोपाल लौटी और धनंजय के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस धनंजय की तलाश कर रही है जबकि लड़का अपने ज्ञात ठिकानों पर नहीं है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!