MP Rojgar Portal: ओटीपी नहीं आ रहे, अभ्यर्थी परेशान, 18 अगस्त है अंतिम तिथि

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा आयोजित ग्रुप 2 सबग्रुप 4 (पंचायत समन्वय अधिकारी एवं अन्य पदों) की भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी बाधाओं के कारण उम्मीदवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य किया गया है। मोहित श्रीवास्तव सहित कई अन्य अभ्यर्थियों ने बताया है कि मध्य प्रदेश का मूल निवासी होने और समग्र आईडी (Samagra ID) में मोबाइल नंबर लिंक होने के बावजूद, सर्वर की खराबी के कारण ओटीपी (OTP) प्राप्त नहीं हो रहा है। 

अभ्यर्थियों का दावा है कि यह समस्या किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग सभी आवेदकों को इसका सामना करना पड़ रहा है। ओटीपी न आने के कारण पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। 

गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। समय सीमा अत्यंत निकट होने के कारण उम्मीदवारों में भारी चिंता है। अभ्यर्थियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस तकनीकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए ताकि वे समय रहते अपना आवेदन जमा कर सकें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!