BHOPAL में पिता की अस्थियां विसर्जन करने गया युवक, घर पर पत्नी का शव फंदे पर लटका था - MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने फांसी लगाने के पहले अपने ढाई साल के बेटे को मायके में पिता के पास छोड़ दिया था। महिला ने अंतिम बार अपने पति से फोन पर बात की थी। उसके बाद पति उसे रातभर फोन लगाता रहा, लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इससे खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका।

मंगलवारा पुलिस के अनुसार, अहीरपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ठाकुर एक बीमा कंपनी में प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी वर्ष 2017 में 31 वर्षीय प्रियंका ठाकुर से शादी हुई थी। उनका ढाई साल का एक बेटा भी है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह इलाहाबाद गए थे। रात करीब 10 बजे उनकी प्रियंका से बात हुई थी। दोबारा जब उन्होंने फोन लगाया तो प्रियंका ने फोन रिसीव ही नहीं किया। सुरेंद्र की मां कुसुमलता ने प्रियंका को फंदे पर लटके देखा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुरेंद्र सुबह इलाहाबाद से भोपाल पहुंच गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई करण सिंह ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पहली प्राथमिकता महिला का पोस्टमार्टम कराना है।पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!