AMUL मिल्क पार्लर संचालक को पत्नी ने चप्पल से पीटा - INDORE NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के भंवरकुआं इलाके में मिल्क पार्लर मालिक को उसकी दूसरी पत्नी ने पीट दिया। महिला ने पार्लर में घुसकर उसे चप्पल से पीटा और तोड़फोड़ कर दी। दरअसल, मिल्क पार्लर के मालिक ने खुद को अनाथ बताते हुए तीन साल पहले महिला से शादी की थी, जबकि पहली पत्नी से उसे दो बच्चे भी हैं। अब वह दूसरी पत्नी को रखने को तैयार नहीं है।    
   
महिला मिल्क पार्लर पहुंची और पति से बात करना चाहती थी, लेकिन उसने उसे भगाने की कोशिश की। वह नहीं मानी। जब पति ने शटर बंद करना चाहा तो वहीं रखी लोहे की कुर्सी से दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर मिल्क पार्लर संचालक आनंद बाहर निकला, तभी महिला ने उसकी चप्पल से पिटाई कर दी। उसने पार्लर में एलईडी से लेकर दरवाजा तक तोड़ दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि जांच कर रहे हैं। पति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

भंवरकुआं थाने के एएसआई जगदीश मालवीय ने बताया कि घटना भोलाराम उस्ताद मार्ग पर स्थित मिल्क पार्लर की है। बिचौली मर्दाना की रहने वाली महिला ने वहां पहुंचकर हंगामा किया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने 2017 में पार्लर के संचालक से शादी की थी। तब उसने खुद को अनाथ बताया था। इसके दो साल बाद उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। इस पर वह उसके घर पहुंची तो पहली पत्नी ने उसे पीटा। देवर ने हत्या का प्रयास किया। ससुर ने भी उस पर हमला किया। वहां से जान बचाकर उसने सीधा एरोड्रम थाने जाकर शिकायत की।

महिला का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कनाडिया में भी संपर्क किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वह लगातार शिकायतें करती आ रही हैं, लेकिन पति पुलिस को पैसे खिला देता है, इसलिए कोई सुनता नहीं है।

15 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !