MP CORONA: 24 घंटे में 35 मौतें, 20997 लोग अस्पतालों में - UPDATE NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी के कारण 35 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 20997 लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। शिवपुरी में एक मरीज की मौत आईसीयू में आग लग जाने के कारण हो गई। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2004 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 30 SEPTEMBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 30 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
23175 सैंपल की जांच की गई।
126 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
21171 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2004 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
35 मरीजों की मौत हो गई।
2289 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 128047
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2316 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 104734 
30 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 20997 

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS TODAY 30 SEPTEMBER 2020 

आज की सरकारी रिपोर्ट में आंकड़े संतोषजनक हैं। 
पॉजिटिव पाए गए नागरिकों की संख्या से डिस्चार्ज किए गए नागरिकों की संख्या ज्यादा है। 
आज का पॉजिटिविटी रेट 8.6 प्रतिशत है। पिछले कुछ दिनों से लगातार 10% से अधिक चल रहा है जबकि मध्यप्रदेश में सामान्य औसत 5% है। 
केवल एक आंकड़ा दुखदाई है। 24 घंटे में 35 लोगों की मौत। 
कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश आज भारत के टॉप टेन में है।



30 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !