कुत्ते को घी हजम क्यों नहीं होता - INTERESTING SCIENCE IN HINDI

why the dog does not digest ghee 

इंसानों के बीच एक कहावत काफी लोकप्रिय है। 'कुत्तों को घी हजम नहीं होता' मनुष्य में इसका तात्पर्य यह होता है कि एक दोयम दर्जे के व्यक्ति को अच्छा अवसर भी प्राप्त हो जाए तब भी उसके लिए लाभकारी नहीं होता लेकिन यहां अपना प्रश्न यह है कि क्या सचमुच कुत्तों को घी हजम नहीं होता। आइए पता लगाते हैं:-

जीव विज्ञान के अनुसार कुत्ता 

जीव विज्ञान के अनुसार कुत्ता (Dog) एक सर्वाहारी, कशेरुकी तथा स्तनपाई जीव है। यह Canidae family का सदस्य है जिसमें भेड़िया, सियार आदि आते हैं। आनुवांशिक रूप से कुत्ते भेड़ियों से बहुत अधिक समानता रखते हैं। कुत्ते का वैज्ञानिक नाम Canis lupus familiaris है। जबकि भेड़िए का वैज्ञानिक नाम canis lupus है।

कुत्ते के काटने या चाटने से क्या होता है

पालतू जानवर के रूप में यह मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं परंतु दोस्त होने के साथ-साथ इनसे सावधानी रखना भी बहुत आवश्यक है। कुत्ते का काटना और चाटना दोनों ही खतरनाक होता है। कुत्ते के काटने से रेबीज होता है जो कि तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। जबकि चाटने से सेप्टीसीमिया हो जाता है।

कुत्तों की कुछ विशेष बातें

• इनका जीवन का का लगभग 12 वर्ष का होता है।
• इनकी ऊंचाई तथा वजन में बहुत अधिक विभिन्नता बहुत पाई जाती है।
• इनमें देखने, सुनने, सूंघने, चखने तथा छूकर पहचानने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है।
• कहा जाता है कि यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को भी देख सकते हैं।
• अपश्रव्य (Infrasonic) तरंगे जो हमारी श्रवण क्षमता से बहुत नीचे होती हैं, कुत्तों को सुनाई दे जाती हैं।

आइए जानते हैं कुत्ते को घी हजम क्यों नहीं होता

यह कहावत तो हम सभी ने सुनी हैं कि कुत्ते को घी हजम नहीं होता परंतु यह सिर्फ एक कहावत नहीं है बल्कि इसका सीधा संबंध कुत्ते के पाचन तंत्र (Digestive system) से है। कुत्ते के  पाचन तंत्र में वसा या फैट का पाचन करने वाला एंजाइम lipase बहुत कम मात्रा में स्रावित होता है। इस कारण इसे घी या दूध से बने हुए डेयरी उत्पाद हजम नहीं होते हैं।
• lipase - अग्नाशय (pancreas) मे उपस्थित एक एंजाइम है, जो वसा का पाचन करता है।
• यदि गलती से कभी कुत्ते को घी या दूध जैसी चीजें खिला दी जाती है तो उसे वसा के अधिक बहाव के कारण अग्नाशयशोथ (Pancreatitis) हो जाता है और उसकी मृत्यु भी हो सकती है।
• यदि कभी-कभी थोड़ी मात्रा में दूध, दही से बनी चीजें कुत्ते को दी जाए तो कभी-कभी तो हजम कर लेता है। लेखक श्रीमती शैली शर्मा मध्यप्रदेश के विदिशा में साइंस की टीचर हैं। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

विज्ञान से संबंधित सबसे ज्यादा पढ़ी गईं जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !