शिशु के शरीर में 300 हड्डियां होती है तो फिर वयस्क में 206 क्यों रह जाती हैं, 94 हड्डियां कहां चली जाती है - सरल SCIENCE

श्रीमती शैली शर्मा
। पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ कर उनकी पूरी सेना को धूल चटा कर लौटे ढाई किलो का हाथ वाले सनी देओल यह तो बता ही चुके हैं कि एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियां होती है, और यदि आप साइंस के स्टूडेंट नहीं है तो यह बात हम बता देते हैं कि एक शिशु के शरीर में 300 हड्डियां होती है। सवाल यह है कि जब शिशु के शरीर में 300 हड्डियां होती हैं तो फिर उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कम क्यों हो जाती है। 206 क्यों रह जाती हैं। 94 हड्डियों का हिसाब कहां है, शरीर में से 94 हड्डियां कहां चली जाती है।

सबसे पहले विज्ञान की भाषा में बेसिक नॉलेज

जिन जीवो के शरीर में हड्डियां पाई जाती हैं उन्हें कशेरुकी या (Vertebrate) कहा जाता है। जैसे कुछ मछलियां ,पक्षी, सरीसृप( रेंगने वाले), स्तनपाई (मनुष्य) आदि।जबकि कुछ ऐसे जीव भी होते हैं जिनके शरीर में हड्डियां नहीं पाई जाती, इन्हें अकशेरुकी या (Invertebrate ) कहा जाता है। जैसे - कुछ समुद्री जीव, कीड़े मकोड़े ,केंचुआ, लीच आदि।

शरीर में हड्डियों (Bones} का महत्व

हड्डियां या अस्थियाँ सभी कशेरुकी प्राणियों के शरीर को एक निश्चित आकार तथा आधार प्रदान करती हैं। शरीर का कंकाल तंत्र (Skeleton system) हड्डियों से ही बना होता है। कंकाल तंत्र के कारण ही हमारा बैठने का तरीका (posture) बनता है।

हड्डियां किस पदार्थ/चीज की बनी होती हैं ?

जिस प्रकार रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है, उसी प्रकार अस्थि या हड्डी भी एक कठोर, ठोस तथा मजबूत संयोजी ऊतक है। हड्डियां मुख्य रूप से कैल्शियम तथा फास्फोरस से बनी होती हैं। इन में पाई जाने वाली प्रोटीन,ओसीन (ossine) कहलाती है। इसी कारण हड्डियों के अध्ययन का विज्ञान ओस्टियोलॉजी (Osteology) कहलाता है।

अब अपने सवाल का जवाब, उम्र के साथ हड्डियों की संख्या कम क्यों हो जाती है

मनुष्य में शिशु अवस्था में 300 हड्डियां पाई जाती हैं। जबकि वयस्क अवस्था में 206 हड्डियां पाई जाती है। इसका कारण यह है कि शिशु अवस्था में हड्डियां छोटी तथा कमजोर होती हैं होती हैं जबकि वयस्क अवस्था में ये जुड़कर, कठोर तथा मजबूत हड्डी बना लेती हैं।

दाह संस्कार के बाद हड्डियां कैसे बची रहती है?

जिस प्रकार हमारे दांत कैल्शियम और फास्फोरस से बने होते हैं और उनके ऊपर सुरक्षा के लिए इनेमल नाम का आवरण पाया जाता है। उसी प्रकार हड्डियां भी कैल्शियम और फास्फोरस की बनी होती है और उनके ऊपर मांस या त्वचा नाम का सुरक्षात्मक आवरण पाया जाता है। इस कारण दाह संस्कार के बाद भी हड्डियां और दांत बच जाते हैं।

और हड्डियों के बारे में यह सबसे मजेदार जानकारी

मानव शरीर में रक्त का निर्माण कहां होता है

किसी साधारण व्यक्ति से पूछेंगे कि रक्त का निर्माण कहां होता है तो शायद उसका जवाब आएगा ह्रदय या (heart) परंतु ऐसा नहीं है। मनुष्य में गर्भावस्था में रक्त का निर्माण प्लीहा या (spleen) में होता है जबकि वयस्क अवस्था में रक्त का निर्माण अस्थि मज्जा यानी (bone marrow) में होता है।
लेखक श्रीमती शैली शर्मा मध्यप्रदेश के विदिशा में साइंस की टीचर हैं। (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)


विज्ञान से संबंधित सबसे ज्यादा पढ़ी गईं जानकारियां

इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए कृपया पढ़ते रहिए भोपाल समाचार डॉट कॉम. कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो कीजिए.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !