Shri Hindu Utsav Samiti Bhopal: सभी 10 उम्मीदवार चुनाव के योग्य, कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ

Updesh Awasthee
श्री हिंदू उत्सव समिति, भोपाल की चुनाव प्रक्रिया के तहत मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पी.सी. कोठारी द्वारा बताया गया कि जो नामांकन फॉर्म दिनांक 12/08/2025 तक जमा किए गए थे, उनकी दिनांक 13/08/2025 को जांच की गई। जांच के उपरांत उम्मीदवारों ने संपूर्ण वांछनीय अर्हताएँ कार्यवाही पूर्ण होने से सभी नामांकन वैध पाए गए। 

श्री हिंदू उत्सव समिति, भोपाल चुनाव: नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू

जो नामांकन फॉर्म वैध पाए गए, वे उम्मीदवार क्रमशः श्री हेमंत सिंह कुशवाहा, श्री कैलाश बैंगवानी, श्री दीपेश श्रीवास्तव, श्री पयोज जोशी, श्री किशोरीलाल कुशवाहा, श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री घनश्याम गुप्ता, श्री नारायण सिंह कुशवाहा, श्री हरिनारायण माली, श्री कपिल जाधव हैं। उक्त उम्मीदवारों के लिए दिनांक 14 और 15 अगस्त को नामांकन वापसी कार्यवाही जारी रहेगी और जो उम्मीदवार इन दो दिनों के अंदर नामांकन फॉर्म वापस लेते हैं, उसके उपरांत दिनांक 16/08/2025 को अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

आज की निर्वाचन कार्यवाही हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पी.सी. कोठारी, अधिवक्ता सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी, सरमन सिंह राजपूत, श्री संजय कुमार सेन, श्री उमेश शिरोमणि द्विवेदी, श्री शंकर प्रसाद शुक्ला, श्रीमती रिमझिम गुप्ता, श्रीमती सपना नागवंशी, श्री सुनील गुप्ता, श्री सुधीर काशिव, श्री तरूण कुमार सोनी, श्री प्रदीप शर्मा, श्री रोशन कुमार पड़वार, श्री विपिन कुमार पंड्या, श्री संदीप पाठक, जितेंद्र साहू, श्री बंटी योगी, श्री प्रदीप पवार, श्री ओ.पी. द्विवेदी, श्री राजेश भार्गव, श्री दिनेश गुप्ता, श्री भगवानदास मालवीय, श्री धर्मेंद्र राठौर, लोहेन्द्र वर्मा, मनीष कुमार नेमा, सहित अन्य चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!