भोपाल में कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, 152 नए संक्रमित मिले / BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना से एक रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र जैन की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 10 दिन से वेंटीलेटर पर रखा गया था। काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। 

राजधानी भोपाल में शनिवार को भोपाल में एक बार फिर 152 नए केस सामने आए। इनमें से 11 मरीज जिला जेल के कैदी पॉजिटिव निकले हैं। हेल्थ विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर डॉ.पंकज शुक्ला ने बताया कि 67 वर्षीय डॉ.महेंद्र जैन उनके सीनियर थे। दो साल पहले पहले रिटायर्ड हो गए थे। इधर, उनके भाई डॉ. आरके जैन ने बताया कि गत सोमवार को तबीयत खराब होने पर भैया महेंद्र एम्स दिखाने गए थे। 

डॉ. महेंद्र जैन की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सभी प्रयास करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। लालघाटी में महेंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे। वे 1250 अस्पताल में विभागाध्यक्ष भी रहे। पांच महीने से उन्होंने बैरागढ़ में अपना क्लिनिक भी नहीं खोला था।

08 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !