कमलनाथ का दर्द: 15 साल बाद सरकार बनी थी, कार्यकर्ताओं को बहुत आशाएं थीं / MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं उपचुनाव 24 में कांग्रेस का चेहरा श्री कमलनाथ का दर्द एक बार फिर छलक आया। कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में श्री कमलनाथ ने कहा कि मुझे सरकार जाने का गम नहीं है लेकिन 15 साल बाद सरकार बनी थी, कार्यकर्ताओं को बहुत सी आशाएं थी, कई काम शुरू किए थे लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाए।

मात्र 11 महीने में हमने अपनी नीति और नियति का प्रदर्शन किया: कमलनाथ

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रजनीश हरवंश सिंह की धूमधाम के साथ ताजपोशी की गई। रजनीश हरवंश सिंह को प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाने के बाद अपने संबोधन में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि 15 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी इसलिए सभी को बहुत सारी आशाएं थीं। 15 महीने के कार्यकाल में सिर्फ 11 महीने ही काम करने को मिला, लेकिन 11 महीने में ही हमने कांग्रेस की नीयत और नीतियों का परिचय पूरे प्रदेश से करा दिया था।

उपचुनाव तक सेवादल हर बूथ पर काम करेगा

सेवादल में कार्यकर्ताओं में जान फूंकते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज हमारा मुकाबला भाजपा से नहीं भाजपा के संगठन से है। उपचुनाव में ज्यादा टाइम नहीं बचा है, हमें अपनी बात मतदाता तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर विश्वास है वो मीडिया की राजनीति के शिकार नहीं बनने वाले। मध्य प्रदेश के मतदाता महज घोषणाओं की राजनीति करने वालों का शिकार नहीं होंगे। उपचुनाव तक सेवादल हर बूथ पर काम करेगा।

01 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!