मध्य प्रदेश कोरोना: ग्वालियर, भिंड-मुरैना में 120 पॉजिटिव, 5 जिले गंभीर / MP CORONA UPDATE NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश के 5 जिलों में महामारी (कोरोनावायरस का इन्फेक्शन) फैल चुकी है। इंदौर और भोपाल में महामारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था और अब मुरैना, भिंड और ग्वालियर इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आज की तारीख में मुरैना में 309, ग्वालियर में 103 और भिंड में 107 लोग महामारी से पीड़ित (एक्टिव केस) हैं।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 01 JULY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 01 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9344 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 106 रिजेक्ट हो गए। 9076 नेगेटिव लेकिन 268 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित नागरिकों की संख्या 13861 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मृत्यु हुई। महामारी से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 581 हो गई है। 260 मरीज महामारी से लड़कर स्वस्थ हो गए। अब तक स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 10655 हो गई। आज की तारीख में मध्यप्रदेश में 2625 लोग महामारी से पीड़ित हैं। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

ग्वालियर-चंबल की हालत बेहद नाजुक हो गई है। दोनों संभागों में 100% लॉकडाउन की जरूरत है। इस दौरान घर-घर सर्वे करके पीड़ित नागरिकों का पता लगाना बहुत जरूरी है नहीं तो हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे। 
अकेले मुरैना में पीड़ित नागरिकों की संख्या 309 हो गई है। क्या प्रशासन के पास 500 से ज्यादा बेड मौजूद हैं। 
ग्वालियर चंबल संभाग में भिंड, मुरैना, ग्वालियर एवं शिवपुरी यह चारों जिले आपस में पूरी तरह से कनेक्ट होते हैं। हजारों लोग एक शहर से दूसरे शहर में जाते हैं। सरकारी नक्शे में भले ही यह 4 जिले हैं परंतु व्यवहारिक तौर पर यह एक क्षेत्र है। क्योंकि ग्वालियर शहर दिल्ली सहित पूरे मध्यप्रदेश से कनेक्ट होता है इसलिए इन चारों जिलों को सीलबंद करना जरूरी है। 
सागर की स्थिति अभी तक नियंत्रण में नहीं आई है लेकिन बेकाबू भी नहीं हुई है। यही समय है कंट्रोल किया जा सकता है। 
इंदौर से अच्छी खबर है। 100 मरीज स्वस्थ हो गए। 25 पॉजिटिव पाए गए। एक्टिव मामलों की संख्या 1000 के नीचे आ गई है। 
भोपाल से भी गुड न्यूज़ आ रही है। 80 मरीज स्वस्थ हुए, 41 पॉजिटिव पाए गए। एक्टिव मामलों की संख्या 500 से नीचे (455) हो गई है। 



01 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!