भारत में मजदूर, स्टूडेंट्स, तीर्थयात्री और पर्यटकों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू / NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। भारत सरकार के रेल मंत्रालय  ने मांग के अनुसार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान की है। स्पेशल ट्रेन में  अन्य राज्यों में फंसे हुए मजदूरों, तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को ले जाया जा सकता है। ट्रेन में यात्रा करने के लिए किसी स्पेशल पास की जरूरत नहीं है। 

गृह मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों के साथ ही तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और अन्य व्यक्तियों के आवागमन को भी मंजूरी दी गई है। लॉकडाउन में फंसे ऐसे लोगों के लिए रेल मंत्रालय के जरिए विशेष ट्रेने संचालित की जाएंगी। वहीं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए रेल मंत्रालय के जरिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।

झारखंड राज्य के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन

केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया राज्य सरकारों ने शुरू कर दी है।झारखंड राज्य सरकार की मांग पर रेल मंत्रालय ने पहली स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो शुक्रवार की सुबह तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे मजदूरों को लेकर झारखंड के लिए रवाना हुई है। ये ट्रेन रात 11 बजे हटिया पहुंचेगी।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से प्रेस को दी गई जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों से देश भर में विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों की आवाजाही की अनुमति देने का आदेश जारी किया है। रेल मंत्रालय इन लोगों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी निर्दिष्‍ट करेगा। रेल मंत्रालय इसके अलावा टिकटों की बिक्री; रेलवे स्टेशनों एवं रेल प्लेटफॉर्मों पर तथा ट्रेनों के भीतर सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने और अन्य सुरक्षा उपायों पर अमल के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी करेगा।

01 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

रेंट एग्रीमेंट 11 महीने के लिए क्यों होता है, 6 या 12 महीने का क्यों नहीं होता
संसद में उल्टे पंखे किसने और क्यों लगवाए थे, आइए रहस्य की बात जानते हैं 
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और ब्याज घटाने की मांग 
ग्वालियर में गोलगप्पे, समोसे और कचौड़ियों की होम डिलिवरी
सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के बेटे का हाईप्रोफाइल ड्रामा VIDEO वायरल 
रसोई गैस सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है, क्या इससे खाना पकाना खतरनाक है, यहां पढ़िए 
TATA SKY: दो महीने की फ्री सर्विस ऑफर, डिटेल्स और लास्ट डेट के लिए ध्यान से पढ़ें
यदि हत्या के लिए बंदूक का ट्रिगर दबाए लेकिन गोली ना निकले, किस धारा के तहत FIR होगी
छोटे-मोटे विवाद में धमकी देने पर क्या FIR दर्ज हो सकती है, पढ़िए
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण दीपक बावरिया से इस्तीफा लिया, मुकुल वासनिक नए प्रभारी
30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति के आदेश 
इंदौर-उज्जैन लॉक रहेंगे, भोपाल मे ढील दी जाएगी, खरगोन-रायसेन पर अनिश्चितता 
मध्य प्रदेश में आज मात्र 65 पॉजिटिव, टोटल 2625, मृत्यु 137, स्वस्थ हुए 482 
लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना कंट्रोल के लिए कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के निर्देश 
SLAP KINGS बना दुनिया का सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम, PUBG और Call Of Duty को पीछे छोड़ा
लॉकडाउन: भाई को कुएं में फेंककर 7 बदमाशों ने लड़की का गैंगरेप किया 
सीहोर में चार लाशें फांसी पर झूलती हुई मिली 
कोरोना स्क्रीनिंग के दौरान ANM को बाल पकड़कर घसीटा, स्कूटी तोड़ दी
57 साल की महिला कर्मचारी की लव स्टोरी सुर्खियों में, लॉक डाउन में हुआ प्यार का अहसास 
इंदौर, 1500 के पार, 28 नए पॉजिटिव, 10 साल हुए, लॉकडाउन बढ़ाया 
नाई को घर बुलाकर कटिंग/सेविंग कराने वालों के खिलाफ FIR होगी: कलेक्टर 
अपराध या भ्रष्टाचार की झूठी जानकारी देने का मामला IPC की किस धारा के तहत दर्ज होगा, कितनी सजा मिलेगी 
SBI LOAN: 6 महीने EMI FREE, ऑनलाइन लोन अप्रूवल मात्र 45 मिनट में
मध्यप्रदेश में कोरोना कंट्रोल हो रहा है, संक्रमण मात्र 2.4% रह गया है: मुख्यमंत्री
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!