फ्रंटपेज के लिए नेशनल न्यूज / NATIONAL NEWS FOR FRONT PAGE

दिल्ली: 2177 एक्टिव केस, 49 ICU में, 11 वेंटिलेटर पर

सत्येंद्र जैन ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि दिल्ली में कुल पॉजिटिव केस 3108 है इसमें कल के 190 केस शामिल है। अब तक कोविड से 877 लोग ठीक हो चुके हैं और 54 मौतें हुई है। अभी 2177 एक्टिव केस है। 49 लोग ICU में हैं और 11 लोग वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में #COVID19 की डबलिंग रेट 13दिन है जबकि देश का डबलिंग रेट 9.1 दिन है। 

उत्तरप्रदेश में पुजारियों का हत्यारा चिमटा चोर है: पुलिस का दावा

बुलंदशहर के एक मंदिर में दो पुजारियों के शव मिले। संतोष कुमार सिंह, SSP बुलंदशहर का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह 2 पुजारियों की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।

भारत: 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29435 हो गई है, जिसमें 21632 सक्रिय मामले, 6868 ठीक / डिस्चार्ज, 934 मौतें और 1 माइग्रेट शामिल हैं। #Coronavirus के कारण पिछले 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मौत के मामलों में सबसे तेज़ वृद्धि हुई है। रिपोटिंग टाइम: 11 बजे सुबह।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और आयुध निर्माणी बोर्ड के प्रमुखों के साथ बातचीत की। श्री सिंह ने उनके हालिया व्यावसायिक प्रदर्शन और #COVID19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान की समीक्षा की।

ठीक होकर लौटे जमाती प्लाज्मा डोनेट करने आगे आ रहे हैं 

कोरोना फैलाने के आरोप झेलने वाले तबलीगी जमात के सदस्य अब जिंदगी बचाने की मुहिम में जुट गए हैं। मुंबई के अब्दुल रहमान की 21 मार्च को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कस्तूरबा अस्पताल में उनका इलाज चला और हफ्ते भर बाद वो ठीक हो गए। अब उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए नैय्यर अस्पताल से फोन आया और वो इस नेक काम के लिए भागे चले आए। अब्दुर रहमान ही नहीं, उनके जैसे कई जमाती हैं जो कोरोना को हराने के बाद जिंदगी जिंदाबाद कहते हुए प्लाज्मा डोनेट के लिए आगे आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी प्लाज्मा देने वाले जमातियों की तादाद बढने लगी।

सूरत में मजदूरों ने पथराव किया


सूरत में बन रहे डायमंड बुश में आज सुबह मजदूरों ने हंगामा किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन में भी उनसे काम करवाया जा रहा है। वहां मौजूद हजारों मजदूरों ने गांव वापिस भेजने की मांग को लेकर ऑफिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें समझाया।

कोरोना पीड़ित CRPF जवान की दिल्ली में मौत

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान जिनको पिछले सप्ताह  #Coronavirus के लिए पॉजिटिव पाया गया था और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनका निधन हो गया है।

भारत में 24 घंटों में 1594 नए मामले, 51 मौतें

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शाम 5:30 बजे बताया गया कि पिछले 24 घंटों में 1594 नए मामले सामने आए हैं और 51 मौतें हुईं। भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,974 हो गई है जिसमें 22010 सक्रिय मामले, 7027 ठीक / विस्थापित  और 937 मौतें शामिल हैं।

ट्रकों/माल वाहक वाहनों का आवागमन सुविधाजनक बनाएं

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने #COVID19 महामारी के दौरान लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रकों/लोरियों के अंतरराज्यीय सीमा आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है।

17 जिले कोरोना मुक्त: भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 17 ऐसे जिले हैं जहां पहले पॉजिटिव मामले मिले थे परन्तु पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले 24 घंटे में 684 लोग ठीक हुए हैं, रिवकरी रेट 23.3 प्रतिशत हो गया है। पिछले एक दिन में देश में 1543 नए मामले आए हैं, जिससे कुल संक्रमित मामलों की संख्या 29435 हो गई है, सक्रिय मामलों की संख्या 21632 है।

महाराष्ट्र में सामूहिक नमाज, पुलिस पर पथराव, 3 पुलिस अधिकारी घायल

मोक्षदा पाटील, ग्रामीण SP औरंगाबाद, महाराष्ट्र ने बताया कि नमाज़ के लिए एक जगह 40 लोगों के इकट्ठा होने की खबर मिली थी। हमारी पेट्रोलिंग गाड़ियां वहां पहुंची। उनमें से कुछ लोगों को जब पुलिस थाने लाया जा रहा था तब स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें एक अधिकारी, 2 हेड कांस्टेबल को चोट आई।

BJP विधायक ने पूछा: 'मुसलमानों से सब्जी मत लो' के अलावा क्या कहता मैं

U.P.देवरिया जिले के BJP MLA सुरेश तिवारी का मुसलमानों से सब्जी नहीं खरीदने की अपील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सुरेश तिवारी ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लॉकडाउन की समस्या को लेकर नगरपालिका से चर्चा कर रहे थे तभी समस्या सामने आई कि जो मियां लोग सब्जी बेच रहे हैं वो उस पर थूक लगा दे रहे हैं। मैंने कहा कि इसमें तो हम कुछ कर नहीं पाएंगे एक तरीका है कि आप उन लोगों से सब्जी मत लो। इसे वायरल कर लोग बड़ा बना रहे हैं। जब जनता मुझसे पूछ रही है कि क्या किया जाए तो विधायक क्या बोले? यही उनके हाथ में है कि उनसे सब्जी मत लो इसमें कुछ गलत कहा मैंने।

55 साल के सभी कर्मचारियों को अनिवार्य छुट्टी

55 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मियों को घर पर रहने के लिए कहा गया है, 52 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे सभी कर्मियों जिनको मधुमेह, उच्च रक्तचाप इत्यादि की बीमारी है उन्हें भी घर पर रहने के लिए भी कहा गया है: जनसंपर्क अधिकारी (PRO), मुंबई पुलिस #महाराष्ट्र


28 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

कार की स्टीयरिंग बीच सेंटर में क्यों नहीं होती, साइड क्यों होती है
yesterday और tomorrow को हिंदी में 'कल' क्यों बोलते हैं, दो अलग-अलग शब्द क्यों नहीं
क्या LAPTOP को बिस्तर पर रखकर चलाने से वह जल्दी खराब हो जाता है, यहां पढ़िए 
बस एक महीना और, सब सामान्य हो जाएगा: इंदौर कलेक्टर 
ग्वालियर में शादी के लिए नए नियम जारी, दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग गाड़ियों में जाएंगे
इंदौर: 31 नए पॉजिटिव, टोटल 1207, हाई कोर्ट जज सहित 40 क्वॉरेंटाइन 
ब्रेकिंग! भिड़े की बेटी सोनू का अफेयर टप्पू से नहीं गोली से चल रहा है!
मध्य प्रदेश: 75 नए पॉजिटिव, टोटल 2165, 27वां जिला संक्रमित 
लॉकडाउन में अहमदाबाद से पैदल-पैदल इंदौर पहुंचे 20 लोग 
बहन की मदद के लिए आई युवती का देवर ने दुष्कर्म कर गर्भपात कराया 
प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की चाबी मुख्यमंत्रियों को सौंपी 
कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन में किसानों की सभा करके मुख्यमंत्री को गंदी गालियां दी 
30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति के आदेश
मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों को आनंद आएगा: सीएम शिवराज सिंह 
डिंडोरी में ताबड़तोड़ फायरिंग की तरह गिरे ओले, दीवारों पर ऐसे निशान जैसे कश्मीर में गोलियों के होते हैं (चौंकाने वाला वीडियो दखें) 
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से कोरोना के नाम पर कोई कटौती ना की जाए: संयुक्त मोर्चा
SC-ST के धनाढ्य लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !