इंदौर: 165 नए पॉजिटिव, तीन मौतें, टोटल 1372, TPR 10.38% / INDORE NEWS

इंदौर। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा 27 अप्रैल को मीडिया बुलेटिन जारी करने के बाद इंदौर का बुलेटिन जारी हुआ। इसमें 165 नए पॉजिटिव मामले बताए गए हैं। इसी के साथ मध्य प्रदेश के कुल 2333 में से इंदौर में मरीजों की संख्या 1372 हो गई है। इंदौर प्रशासन इसे संतोषजनक मान रहा है कि TPR 10.38% रह गई है। यानी प्रत्येक 10 में से 1 सैंपल पॉजिटिव पाया जा रहा है। पहले प्रत्येक पांच में से एक पॉजिटिव था।

इंदौर में TPR 10.38%, मृत्यु दर 4.59%


पुडुचेरी व अहमदाबाद भेजे गए 1488 सैंपल में से करीब 560 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 138 पॉजीटिव हैं। ये सभी 12 से 22 अप्रैल के सैंपल थे। इनमें टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 24.64% था। वहीं, एमजीएम में नियमित आए 270 सैंपल में से 27 पॉजीटिव आए हैं, इसमें टीपीआर 10.38% रही है। यानी टीपीआर घट गया है। मृत्यु दर भी पांच फीसदी के नीचे आई है। अब तक 1372 पॉजिटिव मरीजों में से 63 की मौत हो चुकी है। 10 दिन पहले जो मृत्यु दर 10% के करीब थी, वह अब घटकर 4.59% रह गई है।

टोटल कंट्रोल के लिए कलेक्टर को चाहिए एक महीना और लॉक डाउन

केंद्रीय दल ने माना है कि इंदौर ने लॉकडाउन का इतनी सख्ती से पालन नहीं किया होता तो संक्रमण कई गुना फैल गया होता। दिल्ली रवाना होने से पहले दल के प्रमुख अभिलक्ष लिखी ने प्रशासन को समय पर टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने इंदौर की समीक्षा की। सीएस ने कहा कि सैंपलिंग बढ़ाने की जरूरत है। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि कड़े लॉकडाउन के चलते स्थिति नियंत्रण में आ रही है, लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है। दो से तीन सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की बात भी हुई।

जमानत पर जेल से रिहा हो जाने के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई 

सेंट्रल जेल के 9 और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी वे कैदी हैं, जिन्हें जेल के उस आइसोलेशन वार्ड में रखा था, जिसमें चंदन नगर का पॉजिटिव कैदी था। आठ कैदियों को क्वारैंटाइन किया है, जबकि एक कैदी जमानत पर गया है। अब उसे भी खोजकर क्वारैंटाइन करवाएंगे। कैदी दिलीप आनंद राव, जितेंद्र सीताराम, शेख मोहसीन, पारस लखानी, जयगिरी घनश्याम, पंकज अमृतलाल, दीपक अशोक रतनलाल और कृष्णा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चंदन नगर के 16 में से 9 पॉजिटिव निकले

जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि 8 कैदी पहले से अस्थायी जेल में क्वारैंटाइन हैं, जबकि कैदी शेख मोहसीन जा चुका है। ये सभी वे कैदी हैं, जो चंदन नगर 10वीं गली में रहने वाले कैदी नासिर के साथ एक आइसोलेशन वार्ड में थे। नासिर चंदन नगर पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में जेल भेजा था। रासुका की कार्रवाई के बाद उसके बेटे जावेद को जबलपुर जेल में भेजा है। जावेद और नासिर के पॉजिटिव निकलने के बाद 15 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 16 कैदियों की सैंप्लिंग करवाई थी। इन्हीं में से नौ पॉजिटिव निकले हैं। 

2 सिपाही पॉजिटिव, 12 क्वारैंटाइन

रिपोर्ट के अनुसार संयोगितागंज थाने का सिपाही लोंकेद्र सिंह और सीएसपी पूर्ति तिवारी के कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन का काम देखने वाला सिपाही मुन्ना यादव भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद सोमवार रात को सीएसपी भी अपनी जांच करवाने पहुंचीं। यह रिपोर्ट आने के बाद थाने के चार और सीएसपी कार्यालय के आठ सिपाहियों को मिलाकर कुल 12 पुलिस कर्मियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। उधर एरोड्रम थाने के एक कांस्टेबल सुनील पटेल का भी सैंपल लिया था। उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

इंदौर जेल में संक्रमण क्यों फैला

आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ नए और पैरोल से लौटने वाले कैदियों को रखा था। इनके लिए एक स्पेशल वार्ड तो बनाया था, लेकिन दोनों एक ही हाल में थे। सबके पलंग पास-पास थे, इसलिए नासिर से वार्ड में संक्रमण फैला। यदि नए कैदियों को अलग रखते तो संक्रमण नहीं फैलता।

28 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

कार की स्टीयरिंग बीच सेंटर में क्यों नहीं होती, साइड क्यों होती है
yesterday और tomorrow को हिंदी में 'कल' क्यों बोलते हैं, दो अलग-अलग शब्द क्यों नहीं
क्या LAPTOP को बिस्तर पर रखकर चलाने से वह जल्दी खराब हो जाता है, यहां पढ़िए 
बस एक महीना और, सब सामान्य हो जाएगा: इंदौर कलेक्टर 
ग्वालियर में शादी के लिए नए नियम जारी, दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग गाड़ियों में जाएंगे
इंदौर: 31 नए पॉजिटिव, टोटल 1207, हाई कोर्ट जज सहित 40 क्वॉरेंटाइन 
ब्रेकिंग! भिड़े की बेटी सोनू का अफेयर टप्पू से नहीं गोली से चल रहा है!
मध्य प्रदेश: 75 नए पॉजिटिव, टोटल 2165, 27वां जिला संक्रमित 
लॉकडाउन में अहमदाबाद से पैदल-पैदल इंदौर पहुंचे 20 लोग 
बहन की मदद के लिए आई युवती का देवर ने दुष्कर्म कर गर्भपात कराया 
प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की चाबी मुख्यमंत्रियों को सौंपी 
कांग्रेस विधायक ने लॉकडाउन में किसानों की सभा करके मुख्यमंत्री को गंदी गालियां दी 
30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति के आदेश
मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों को आनंद आएगा: सीएम शिवराज सिंह 
डिंडोरी में ताबड़तोड़ फायरिंग की तरह गिरे ओले, दीवारों पर ऐसे निशान जैसे कश्मीर में गोलियों के होते हैं (चौंकाने वाला वीडियो दखें) 
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से कोरोना के नाम पर कोई कटौती ना की जाए: संयुक्त मोर्चा
SC-ST के धनाढ्य लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !