इंदौर में कोरोनावायरस से डॉक्टर पंजवानी की मौत | INDORE CORONA NEWS

इंदौर। इंदौर के अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की तुलना में मृत्यु की दर भारत में सर्वाधिक हो गई है। आज गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हो गई। 

डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी इंदौर के रूप रामनगर में प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे। इसी दौरान किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के कारण वह भी संक्रमित हो गए थे। डॉक्टर होने के नाते उन्होंने सभी सावधानियां बरती थी।  उनका गोकुलदास के बाद सीएचएल और फिर अरविंदों अस्पताल में इलाज चला। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पंजवानी की गिनती अच्छे डॉक्टरों में होती थी। संभवत: यह देश में कोरोना से किसी डॉक्टर की मौत का पहला मामला है।उम्मीद की जा सकती है कि इंदौर के डॉक्टरों ने डॉक्टर पंजवानी को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की होगी परंतु शायद इंदौर के डॉक्टरों में वह क्षमताएं ही नहीं है, जो कोरोनावायरस से लोगों को बचा सके।

सीएम शिवराज सिंह एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि दी

सीएम शिवराज सिंह ने कहा दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और #COVID19 के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी जी की आत्मा की शांति के लिए हम सब प्रदेशवासी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना करते हैैं। आप जैसे महामानव को कभी भुलाया न जा सकेगा। विनम्र श्रद्धांजलि! 🙏🏾 भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी जी अरविंदो हॉस्पिटल में कोरोना से ग्रसित लोगो का इलाज कर रहे थे, सेवा के दौरान स्वयं भी कोरोना संक्रमित होकर शहीद हो गए। ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ पंजवानी जी की आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बुधवार को 40 पॉजिटिव 6 मौतें, अब तक 21 मौतें

इंदौर में बुधवार को एक दिन में 40 नए पॉजिटिव मरीज मिले तो 6 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिव में एक डॉक्टर और 11 माह का बच्चा भी है। शहर में अब 213 पॉजिटिव, जबकि 21 मृतक हो गए हैं। केवल 16 दिन में शहर में 5 से बढ़कर मरीज 200 पार हो गए। एक दिन में 40 पॉजिटिव मरीज और मृत्यु का आंकड़ा भी अब तक का सर्वाधिक है। मौतों के मामले में इंदौर अब मुंबई से ही पीछे रह गया है। मुंबई में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में नए इलाकों से मरीज मिल रहे हैं। ये इलाके सुदामा नगर, रूपराम नगर, विंध्याचल नगर, छत्रीपुरा, प्रेम नगर, सीतलामाता बाजार हैं। महू एएसपी और जूनी इंदौर थाने के आरक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

09 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं खबरें

  1. यदि एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में अपने साथी पर गोली चलाए तो क्या होगा, पढ़िए 
  2. पत्नी को धर्मपत्नी क्यों कहते हैं, क्या कोई लॉजिक है या बस मान-सम्मान के लिए
  3. कोरोना फाइटर वंदना तिवारी की दर्दनाक मौत, DM से लेकर CM तक किसी ने मदद नहीं की 
  4. कोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है 
  5. ग्वालियर में सब्जी वाले से संक्रमित हुई बबीता वर्मा, बाकी सब बाहर से 
  6. मध्यप्रदेश में लॉक डाउन कहां बढ़ेगा, कहां नहीं: मुख्यमंत्री की बैठक में मिले संकेत 
  7. ग्वालियर में गुर्जरों ने तहसीलदार पर पथराव किया, गनर ने हवाई फायर करके जान बचाई
  8. 9 ट्रेनों की लिस्ट तैयार, 15 से 21 अप्रैल तक चलेंगी 
  9. मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन 90 नए पॉजिटिव, खरगोन-बड़वानी आउट ऑफ कंट्रोल 
  10. मध्यप्रदेश में ESMA लागू, पढ़िए आम जनता को इससे क्या फायदा होगा 
  11. इंदौर, भोपाल, उज्जैन: घर से निकलते ही गिरफ्तार किए जाएंगे, 11 जिले 100% लॉक डाउन
  12. लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी या नकली सामान की शिकायत कहां करें, पढ़िए 
  13. सांसदों की तरह मध्य प्रदेश में विधायकों की विधायक निधि बंद होगी: सीएम शिवराज सिंह 
  14. लॉक डाउन में प्याज चुराकर भाग रहे थे रोका तो पिता पुत्र की हत्या की 
  15. भोपाल में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 92 हुई, मुख्यमंत्री भड़के 
  16. CMHO डहेरिया: मुख्यमंत्री ने 5 दिन पहले नमन किया था, आज ट्रांसफर कर दिया
  17. SBI ने दूसरी बार मौके का फायदा उठाया, खाताधारकों को नुकसान 
  18. पुलिस की वर्दी का रंग 'खाकी' क्यों होता है ब्राउन (कॉफी) क्यों नहीं होता
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !