धार में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला, मोहन टॉकीज क्षेत्र सील | MP NEWS

धार। शहर के बख्तावर मार्ग निवासी युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके साथ ही अब मालवा निमाड़ में काेरोना का कहर इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, रतलाम, देवास सहित 8 जिलाें तक फैल गया है। पाॅजिटिव युवक 15 दिन पहले उज्जैन गया था। वहां से लौटने के बाद तबीयत खराब होने पर उसे 5 अप्रैल को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।  

बताया जा रहा है कि इसके पहले युवक निजी हॉस्पिटल में भर्ती था। डॉक्टरों को कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। प्रशासन ने मोहन टॉकीज क्षेत्र को सील करते हुए युवक के परिवार के चार लोगों को आइसोलेट किया है। वहीं, युवक को इंदौर रैफर कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने कहा कि पहला केस मिलने के बाद क्वारैंटाइन काे सील किया जा रहा है। इसके साथ ही अब टाेटल लाॅकडाउन किया जा रहा है। संक्रमित क्षेत्र के सभी मार्गाें को बंद कर दिया गया है। 

वहीं, एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि पॉजिटिव मरीज की हिस्ट्री खंगाल रहे हैं। वह 15 दिन पहले उज्जैन गया था। तबीयत बिगड़ने पर 5 अप्रैल को भर्ती कर 6 तारीख को जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद संक्रमित व्यक्ति के घर से तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कन्टेंनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। यहां पर पूरी तरह से आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। धार के क्वारैंटाइन हाेम में रखे गए 25 लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद सभी काे यहां से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें हाेम आइसाेलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

09 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं खबरें

  1. यदि एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में अपने साथी पर गोली चलाए तो क्या होगा, पढ़िए 
  2. पत्नी को धर्मपत्नी क्यों कहते हैं, क्या कोई लॉजिक है या बस मान-सम्मान के लिए
  3. कोरोना फाइटर वंदना तिवारी की दर्दनाक मौत, DM से लेकर CM तक किसी ने मदद नहीं की 
  4. कोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है 
  5. ग्वालियर में सब्जी वाले से संक्रमित हुई बबीता वर्मा, बाकी सब बाहर से 
  6. मध्यप्रदेश में लॉक डाउन कहां बढ़ेगा, कहां नहीं: मुख्यमंत्री की बैठक में मिले संकेत 
  7. ग्वालियर में गुर्जरों ने तहसीलदार पर पथराव किया, गनर ने हवाई फायर करके जान बचाई
  8. 9 ट्रेनों की लिस्ट तैयार, 15 से 21 अप्रैल तक चलेंगी 
  9. मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन 90 नए पॉजिटिव, खरगोन-बड़वानी आउट ऑफ कंट्रोल 
  10. मध्यप्रदेश में ESMA लागू, पढ़िए आम जनता को इससे क्या फायदा होगा 
  11. इंदौर, भोपाल, उज्जैन: घर से निकलते ही गिरफ्तार किए जाएंगे, 11 जिले 100% लॉक डाउन
  12. लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी या नकली सामान की शिकायत कहां करें, पढ़िए 
  13. सांसदों की तरह मध्य प्रदेश में विधायकों की विधायक निधि बंद होगी: सीएम शिवराज सिंह 
  14. लॉक डाउन में प्याज चुराकर भाग रहे थे रोका तो पिता पुत्र की हत्या की 
  15. भोपाल में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 92 हुई, मुख्यमंत्री भड़के 
  16. CMHO डहेरिया: मुख्यमंत्री ने 5 दिन पहले नमन किया था, आज ट्रांसफर कर दिया
  17. SBI ने दूसरी बार मौके का फायदा उठाया, खाताधारकों को नुकसान 
  18. पुलिस की वर्दी का रंग 'खाकी' क्यों होता है ब्राउन (कॉफी) क्यों नहीं होता

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !