इंदौर 94 नए पॉजिटिव, दो मौतें, 50 मरीज डिस्चार्ज हुए, टोटल 1466 / INDORE CORONA BULLETIN 28 APRIL

इंदौर। कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 28 अप्रैल 2020 को 643 में से 94 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इस दिन 2 मरीजों की मौत हुई जबकि 50 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इंफेक्शन का शिकार हुए मरीजों की कुल संख्या 1466 हो गई है। 

इंदौर में आज दिनांक 28 अप्रैल को 

आज प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में पांडुचेरी और अहमदाबाद से आई रिपोर्ट भी शामिल है। कुल 643 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें से 94 पॉजिटिव एवं 549 नेगेटिव पाए गए। इसका औसत करीब 15% है। जो इंदौर के अब तक के औसत 20% से कम है। शहर में स्थापित किए गए विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर से 54 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि इंदौर की स्थिति में सुधार हुआ है। मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ रहा है जब की मृत्यु दर घट रही है। इंदौर शहर में 90% वेंटिलेटर खाली है। 

इंदौर में कोरोनावायरस आज तक 

इंदौर शहर में आज दिनांक तक 7355 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें से 1466 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसका औसत करीब 20% है। यानी हर पांच संदिग्ध मरीजों में से एक मरीज कोरोनावायरस से पीड़ित पाया जा रहा है। आज दिनांक तक कोरोनावायरस से पीड़ित 65 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 177 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आज दिनांक तक विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर में से 1071 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

29 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

IAS बनना कोई रॉकेट साइंस नहीं है: निशांत जैन 13th रैंक ने कहा
संसद में उल्टे पंखे किसने और क्यों लगवाए थे, आइए रहस्य की बात जानते हैं 
ग्वालियर में शादी के लिए नए नियम जारी, दूल्हा और दुल्हन अलग-अलग गाड़ियों में जाएंगे
yesterday और tomorrow को हिंदी में 'कल' क्यों बोलते हैं, दो अलग-अलग शब्द क्यों नहीं 
मध्य प्रदेश: 222 नए मामले, 4 नए जिले, टोटल 2387, 31 जिलों में फैला संक्रमण
शिवराज सिंह चौहान फोटो प्रेम के कारण जमकर ट्रोल हो रहे हैं
DAVV: 20 जून से हो सकते हैं एग्जाम 
प्रेमचंद गुड्डू घर वापस आएंगे, तुलसी सिलावट के खिलाफ हाथ आजमाएंगे
INDORE से आकर BHOPAL में छुपी युवती, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ कोरोना का मामला दर्ज 
डिंडोरी में ताबड़तोड़ फायरिंग की तरह गिरे ओले, दीवारों पर ऐसे निशान जैसे कश्मीर में गोलियों के होते हैं (चौंकाने वाला वीडियो दखें) 
बेस्ट प्राइज के कर्मचारी की पत्नी ने 10 रुपए के कुरकुरे के लिए सुसाइड किया 
55 साल के सभी, 52 से ज्यादा के बीमार कर्मचारियों को अनिवार्य अवकाश 
छोटे-मोटे विवाद में धमकी देने पर क्या FIR दर्ज हो सकती है, पढ़िए 

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !