CORONA NEWS: भोपाल में चौथा पॉजिटिव, नीमच के संदिग्ध की मौत, इंदौर क्वॉरेंटाइन से फरार हुआ था

Bhopal coronavirus latest breaking update news

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित चौथा मरीज मिला है। लंदन से लौटी एक लड़की, उसके पत्रकार पिता और रेलवे का गार्ड के बाद एक युवक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। युवक पहले जेके हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हो गया था। हालत बिगड़ने पर उसे एम्स में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसके शरीर में संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ चुका है। 

लंदन से दिल्ली-मुंबई होते हुए इंदौर पहुंचा, क्वॉरेंटाइन किया तो फरार हो गया

यह वही युवक है जिसे पिछले दिनों इंदौर में क्वॉरेंटाइन किया गया था लेकिन 14 दिन से पहले ही फरार हो गया था। बताया गया है कि यह युवक से वापस आया है। फ्लाइट से दिल्ली उतरा। दिल्ली घूमने के बाद मुंबई पहुंचा। मुंबई से इंदौर। इंदौर शहर में युवक के अंदर कोरोनावायरस के संक्रमण के लक्षण दिखाई देने लगे थे। उसे क्वॉरेंटाइन किया गया, परंतु उसने डॉक्टरों की बात नहीं मानी और फरार हो गया। एक बाइक के जरिए कच्चे रास्ते पर चलते हुए युवक भोपाल आया। यहां तबीयत खराब होने पर जेके अस्पताल में लाकर भर्ती हो गया। स्थिति गंभीर हुई तब उसे एम्स में रेफर किया गया। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नीमच से रेफर किए गए कोरोनावायरस संदिग्ध की भोपाल में मौत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि सोमवार रात इलाज के लिए एक बीमार व्यक्ति को नीमच से भोपाल एम्स लाया गया था। देर रात एम्स में उसकी मौत हो गई। इस मरीज की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। 

जेके अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ की तलाश 

कोरोना वायरस से संक्रमित युवक जे के अस्पताल में भर्ती हुआ था। भोपाल में संक्रमण को रोकने के लिए उन डॉक्टरों और स्टाफ की तलाश की जा रही है जो युवक के संपर्क में आए थे। समाचार लिखे जाने तक जेके हॉस्पिटल के किसी भी डॉक्टर या स्टाफ ने खुद को क्वॉरेंटाइन नहीं किया है।

30 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

फिर पुराने ट्रैक पर चल पड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, क्या फिर से ठोकर खाएंगे 
अंग्रेजी का सबसे लंबा और हिंदी का सबसे छोटा शब्द कौन सा है, क्या आप जानते हैं 
MP VIMARSH PORTAL 9th-11th EXAM RESULT DIRECT LINK यहां देखें
ज्योतिरादित्य सिंधिया सर, 'तत्पर हूँ' से क्या तात्पर्य है, कृपया स्पष्ट कीजिए 
BSNL ने 6 लोकप्रिय प्रीपेड रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए
सर्जरी के बाद डॉक्टर टांका लगाने कौन सा धागा यूज करते हैं 
यदि भोपाल में जरूरतमंदों को भोजन की जरूरत है तो यहां क्लिक करें
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !