पिपलानी पेट्रोल पंप पर महिला का हंगामा, मैनेजर ने मांगी माफी

भोपाल। यूं तो पिपलानी पेट्रोल पंप पर विवाद हर रोज ही हुआ करते हैं परंतु संडे को हंगामा थोड़ा ज्यादा बड़ा हो गया। पंप कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ एक महिला उपभोक्ता ने बुलंद आवाज उठाई। मौजदू कर्मचारियों ने पहले तो हमेशा की तरह विवाद शुरू किया लेकिन जैसे ही महिला ने डायल 100 से पुलिस बुलाने की बात की तो पंप प्रबंधन बैकफुट पर आ गया। मैनेजर ने खुद आकर माफी मांगी। 

महिला अपनी स्कूटर में पेट्रोल डलवाने के लिए लाइन में खड़ी थी। उसने देखा कि, जान-पहचान होने की वजह से पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने सामने वाली गाड़ी में मीटर के हिसाब से सही पेट्रोल डाला। उसके बाद महिला ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई तो कर्मचारी ने मीटर सेट किए बिना ही उसकी गाड़ी में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। महिला की नजर जैसे ही मीटर पर पड़ी उसने साहस दिखाते हुए कर्मचारी से सवाल किया तो मौजूद कर्मचारी विवाद करने लगा। महिला ने भी हिम्मत दिखाई और हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई और विवाद बढ़ता ही चला गया।

मैनेजर माफी मांगने लगा
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप के मैनेजर ने महिला को शांत कराने की कोशिश की लेकिन, नाराज महिला ने पेट्रोल पंप के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। इससे डर कर मैनेजर और पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने महिला से माफी मांगी। विवाद खत्म होने के बाद महिला की गाड़ी में बताए अनुसार पेट्रोल डाला गया।
( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!