MP BOARD हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी

Updesh Awasthee
MP Board 2nd Exam Admit Cards Released
भोपाल समाचार, 02 मई 2026:
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षा के सेकंड राउंड के एडमिट कार्ड आउट हो गए हैं। ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट कर दी गई है। मंडल द्वारा जारी की गई सूचना में एडमिट कार्ड DOWNLOAD करने की कोई लास्ट डेट नहीं है। 

MPBSE 2nd Exam Admit Cards Out: Class 10, 12 Students Can Download Now

जनसंपर्क अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश की हाईस्कूल एवं हायरसेकण्डरी द्वितीय परीक्षा वर्ष-2026 दिनांक 07 मई 2026 से प्रारंभ हो रही है। मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 के प्रवेश-पत्र MPONLINE के पोर्टल www.mpbse.mponline.gov.in पर UPLOAD किये गये है। परीक्षार्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र DOWNLOAD कर प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों के लिए भोपाल समाचार की तरफ से स्पेशल नोट 

जनसंपर्क अधिकारी द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए आधिकारिक वेबसाइट की एड्रेस में छोटी सी तकनीकी गड़बड़ है इसलिए कृपया https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE को ओपन करें। बोर्ड की वेबसाइट अब www. से नहीं बल्कि https:// से ओपन होती है। 
दूसरी प्रमुख बात यह है कि एमपी ऑनलाइन के Home Page पर जब Examination / Enrollment Forms श्रेणी पर क्लिक करेंगे तो Second Exam Admit Card 2026 लिखा हुआ दिखाई देगा। यहां पर लास्ट डेट 30-May-26 लिखी हुई है। जबकि जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में लास्ट डेट का उल्लेख नहीं है। इसलिए कृपया लास्ट डेट का ध्यान रखें। 

MP BOARD Second Exam Admit Card 2026 Direct Link Download

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा देते हैं। अभी इसी समय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर https://mpbse.mponline.gov.in का वह इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा जहां पर अपना रोल नंबर लिखकर, Captcha दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हमारा परामर्श है कि कृपया दो कॉपी में प्रिंटआउट लें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!