भोपाल के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला कार्यकर्ता की डेड बॉडी फांसी पर लटकी मिली

Updesh Awasthee
भोपाल, 02 मई 2026: जिले की थुआखेड़ा आंगनबाड़ी में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुए मिला। उसके पैसे एक डायरी में मिली है और डायरी में 2 पेज पर सुसाइड नोट भी लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट जप्त कर लिया है। इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सुसाइड नोट के आधार पर कारवाई होने की संभावना है। 

Bhopal: Anganwadi Worker Found Dead, Body Discovered Hanging at Centre

मृत महिला ओमवती मीणा पति राजेश मीणा (48) थुआखेड़ी की रहने वाली थीं और आंगनबाड़ी में जॉब करती थीं। शुक्रवार की शाम को आंगनबाड़ी में अकेली थीं। इससे पहले अन्य महिला कर्मचारी को बच्चों को लेने गांव भेजा था। जब सहकर्मी आंगनबाड़ी में लौटी तो उसने ओमवती के शव को पंखे पर दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद में गांव वालों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और बॉडी को पोस्टमार्ट्म के लिए जीएमसी की मर्चुरी में रखवा दिया। 

दामाद बोला ससुर के कारण सास ने जान दी

मृतका के दामाद कपिल मारण (भतीजी का पति) ने बताया कि ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर सास ने जान दी है। सास के होते हुए भी उन्होंने बिना डायवोर्स के दूसरी शादी कर ली। इससे सास डिप्रेशन में रहती थीं। दोनों करीब 3 साल से अलग रह रहे थे। लेकिन ससुर उन्हें कॉल कर और मिलकर धमकाते थे, गालियां देते थे। इसका जिक्र सास ने सुसाइड नोट में किया है। सास अपने सात महीने के बेटे को लेकर मायके में रहने लगी थीं। बेटा अब 28 साल का हो चुका है, दो साल पहले उसकी शादी हो चुकी है।

जानिए ओमवती ने सुसाइड नोट में क्या लिखा

आखिर के राजेश ने हमे पहुत परेशान किया, वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है। हमसे कोई रिश्ता नहीं रखता, बात नहीं करता, कोई जिम्मेदारी नहीं उठाता। मैने अपनी काबीलियत के दम पर नौकरी हासिल की। इसने मेरे नाम से कार फाइनेंस करा ली। इसे यह इस्तेमाल करता है। किश्त मेरे खाते से कटती है। आए दिन बदतमीजी करता है। गालियां देता है, इसे हमारी कोई परवाह नहीं है। इससे परेशान होकर मैं जान दे रही हूं। मुझे यह सब अच्छा नहीं लग रहा है।

मेरी मौत का जिम्मेदारी मेरे पति ही है। उसी के कारण मैं जान देने पर मजबूर हूं...हमारा ख्याल तो रखता नहीं है, सुसाइड के लिए उकसाता है। इसे खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए, सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मेरे बेटे और बहू को उसका हक दिलाया जाए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!