BHOPAL VIDEO NEWS - अतिक्रमणकारियों से पटवारी ने कहा, फिर से अतिक्रमण कर लो

Updesh Awasthee
Bhopal Video: jitu Patwari’s Encroachment Remark Viral
भोपाल, 02 मई 2026
: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज भोपाल में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों से कहा कि, भले ही प्रशासन ने तुम्हारे घर तोड़ दिए हैं, लेकिन सरकारी जमीन तो अभी भी वहीं पर है। फिर से अपने कपड़े डालो और घर बना कर रहो। इसका मतलब हुआ कि फिर से अतिक्रमण कर लो।

Bhopal Video: Jitu Patwari Allegedly Tells Encroachers to Reoccupy Land

दरअसल, भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास से जिला प्रशासन की टीम ने अवैध बस्ती हटा दी है। पुलिस ने शुक्रवार रात से ही इलाके की घेराबंदी कर दी थी। शनिवार सुबह बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद करा दी गई। सुबह 7 बजे शुरू की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोपहर करीब 3 बजे तक चली।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और आसिफ जकी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया। धरने पर बैठ गए। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर उतारा।

जब हंगामा बढ़ने लगा, तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई। हल्का लाठी चार्ज किया। लेकिन जब कांग्रेसी नहीं हटे तो पुलिस ने शबिस्ता जकी, आसिफ जकी समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। दरअसल, यहां से 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 

जीतू पटवारी ने पहुंचने में देर कर दी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटनास्थल पर पहुंचने में देर कर दी। जब तक श्री पटवारी पहुंचे तब तक अतिक्रमण करके बने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई हो चुकी थी। श्री पटवारी वहां पर मौजूद अधिकारियों के साथ काफी देर तक बहस करते रहे। इस दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि, अतिक्रमण का मामला हाईकोर्ट तक गया था और अतिक्रमणकारियों अपना केस हार चुके हैं। इसके बावजूद श्री जीतू पटवारी ने अतिक्रमण करने वाले लोगों से कहा कि, प्रशासन ने भले ही तुम्हारे घर की दीवारें और छत गिरा दी हैं, लेकिन जमीन तो अभी भी बाकी है। फिर से वहीं पर घर बना और रहो। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!