भोपाल पुलिस का मोबाइल नंबर SAVE कर लीजिए, अपराधियों की गुप्त जानकारी के लिए

Updesh Awasthee
भोपाल, 02 मई 2026
: कमिश्नर ऑफ़ पुलिस भोपाल द्वारा भोपाल शहर के नागरिकों के लिए एक विशेष मोबाइल नंबर जारी किया गया है। यह मोबाइल नंबर ऐसे लोगों के लिए है जो अपराधियों के बारे में जानकारी देना चाहते हैं लेकिन अपना नाम गोपनीय रखना चाहते हैं।

Save Bhopal Police Mobile Number to Share Confidential Information on Criminal Activity

भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी सूचना में लिखा हुआ है कि, जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि पुलिस आयुक्त,भोपाल को कोई व्यक्ति यदि मादक पदार्थ,अवैध हथियार,चाकू, छुरी इत्यादि अपराधिक गतिविधियों संबंधी गुप्त जानकारी देना चाहता है,नीचे अंकित मोबाईल नम्बर पर सूचना दे सकता है। सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा। मोबाईल नम्बर-7587648330 

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आपराधिक गतिविधियां काफी बढ़ गई है। कुछ गैंग एक्टिव हुए हैं, जो लूटपाट और टेरर टैक्स वसूली का काम कर रहे हैं। हाल ही में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी पर गोपाल पाटिल की गैंग द्वारा हमला किया गया। भोपाल में सक्रिय अपराधियों की गैंग्स में युवा अपराधियों की एक गैंग तो ऐसी है जिसके सदस्यों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। उम्मीद है लोग भोपाल पुलिस को अपराधियों की सूचना देंगे और यह भी उम्मीद है कि भोपाल पुलिस जनता से प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई करेगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!