भोपाल। पांच राज्य पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरांचल एवं उत्तरप्रदेश की यात्रा पूरी करने के बाद अन्ना की जनतंत्र यात्रा 5 जुलाई को मध्यप्रदेश में रीवा से प्रारंभ होगी एवं 8 जुलाई को सिवनी पहुंचेगी। सिवनी में उनकी आमसभा को लेकर भव्य तैयारियों का दावा किया गया है।
Tuesday, June 18, 2013
सारंगपुर विधायक उत्तराखंड में फंसे, पिता की मौत, सीएम संपर्क में
भोपाल। बादल फटने से गंगोत्री में आई बाढ़ में मप्र के कई श्रद्धालु फंस गए है। सारंगपुर से विधायक गौतम टेटवाल भी बाढ़ की चपेट में आए गए हैं जबकि उनके पिता की मौत हो गई है। इसको लेकर मध्यप्रदेश शासन उत्तराखंड सरकार के लगातार संपर्क में है।
Monday, June 17, 2013
खबर का असर: नंदा परिवार के महेश को जबलपुर रिफर किया
भोपाल। मंडला से पत्रकार दीपक ताम्रकार द्वारा उठाए गए मामले में अंतत: असर हुआ और 'अजीब किस्म' की बीमारी से ग्रस्त नंदा परिवार के महेश को जबलपुर रिफर कर दिया गया। सनद रहे कि दिनांक 11 जून को भोपालसमाचार.कॉम में 'मेडीकल साइंस के लिए चैलेंज: बच्चे होते ही तिल-तिल मरने लगते हैं इस परिवार के लोग' शीर्षक के साथ यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी।
टोटकों से नहीं बदलने वाली कांग्रेस की किस्मत
लालसिंह आर्य। हाल ही में हुआ कांग्रेस का संगठनात्मक फेरबदल एक 'टोटका' है लेकिन इससे कांग्रेस जनता की अदालत में अपनी 9 वर्षों की निष्क्रियता से मुक्त नहीं हो सकती है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए शर्म का विषय की उन्हें मंत्रिमंडल के ‘‘लायक’’ नहीं समझा
नरेन्द्रसिंह तोमर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं से उन्हीं के केन्द्रीय नेताओं का विश्वास उठ चुका है। आज हुए मंत्रीमण्डल विस्तार मे मध्यप्रदेश से किसी भी सांसद को शामिल नही किया जाना यह दर्शाता है, कि खत्म होती कांग्रेस मे मध्यप्रदेश कांग्रेस का अस्तित्व भी समाप्त हो चुका है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं के लिए शर्मसार करने वाली बात है कि उन्हे केन्द्रीय मंत्री तो दूर राज्यमंत्री के ‘लायक’ भी नही समझा गया।
नगर परिषद गैरतगंज में बदल गए 4 साल में 8 सीएमओ
गैरतगंज। राकेश गौर। म.प्र. में शायद ही ऐसा कहीं हुआ होगा। कि किसी भी विभाग में 4 वर्षो में आठ अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया हो लेकिन रायसेन जिले की नगर परिषद गैरतगंज में इन चार वर्षो में 8 सीएओ आ चुके है।
LUN के अध्यक्ष ने कोल कंपनी से रिश्वत में मांगे 1 करोड़, नहीं दिए तो काम अटका दिया
भोपाल। मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (एलयूएन) के अध्यक्ष पर एक कोल कंपनी ने एक करोड़ रूपए की घूस मांगने का आरोप लगाया है। पलपल इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार रकम की यह मांग वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) कोटे के कोयले की सप्लाई का ठेका देने के बदले में की गई।
पानी पानी रे: मानसून की पहली स्टेप में ही उफन गईं नदियां, 3 लोग बह गए
भोपाल। मध्यप्रदेश में समय से पहले आए मानसून से नदियां उफान पर हैं तथा बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। खरगौन में बाढ़ में तीन लोगों की बह जाने से मौत हो गई है। इधर, ओंकारेश्वर बांध का जल स्तर बढ़ने से इसके पांच दरवाजे खोलना पड़े हैं।
शिवराज से डर गई है कांग्रेस, इसलिए सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया: बीजेपी
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकप्रियता के लिहाज से सूबे का ‘अतुलनीय’ नेता बताते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने आज चुनौती भरा दावा किया कि शिवराज के प्रभाव से ‘भयभीत’ होने के कारण कांग्रेस उनके सामने अपने किसी नेता को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं कर पा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)




