MP karmchari news - चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे महिला शिक्षक और भाई की मौत, पति गंभीर

मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे एक महिला शिक्षक और उनके भाई की रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। उनके पति की स्थिति गंभीर है। महिला शिक्षक कटनी में पदस्थ थी और सिवनी की रहने वाली है। पढ़िए जबलपुर से प्राची शर्मा की रिपोर्ट।

कटनी में पदस्थ महिला शिक्षक की खजुराहो में ड्यूटी लगाई थी

देर रात्रि सड़क दुर्घटना में दूसरे चरण के खजुराहो लोकसभा के निर्वाचन (चुनाव) ड्यूटी से लौट रही कटनी विकासखण्ड बड़वारा के हाई स्कूल कुंआ में पदस्थ श्रीमती प्रियवृंदा बिसेन (पटले) माध्यमिक शिक्षक मूल निवास गोरखपुर तहसील बरघाट जिला- सिवनी का कार दुर्घटना मे बंडोल (छपारा) के पास दुःखद हादसा हो गया। इस कार दुर्घटना में मृत शिक्षिका के भाई बसंत पटले की भी कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई है जबकि शिक्षिका के पति बिसेन सर को गंभीर अवस्था में नागपुर रेफर किया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

हादसे में बिखर गया परिवार, मातम

इस हादसे के बाद बिसेन परिवार में जैसे ही सड़क हादसे की जानकारी लगी परिजन स्तब्ध रह गए। वहीं भाई-बहन की मृत्यु के बाद पूरा परिवार बिखर गया। महिला शिक्षक अपने छोटे मासूम बेटे को इस सड़क हादसे में छोड़कर चले गई हैं। जबकि मृत शिक्षिका के पति अभी भी गंभीर है। जिनका नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही कटनी के समस्त शिक्षक भी इस कार दुर्घटना से दुखी हैं।

विनम्र निवेदन: 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !