Business ideas - लागत ₹60, विक्रय मूल्य ₹600, बड़ी से बड़ी कंपनी टक्कर नहीं दे पाएगी

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

आज हम आपको एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बनाने में लागत ₹60 आती है लेकिन उसका अधिकतम विक्रय मूल्य ₹600 होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि, इस प्रोडक्ट के मामले में बड़ी से बड़ी कंपनी आपको टक्कर नहीं दे पाएगी। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसमें लोकल ही लीडर होगा। 

world best business opportunity ideas for beginners 

एक तरफ देश आगे बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ उतनी ही तेज गति से जमीन से भी जुड़ रहा है। आयुर्वेद को महत्व मिलने लगा है और लोग बाजार से अधिक दाम देकर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। जहां तक सौंदर्य की बात है तो आयुर्वेद के तरीके हमेशा से सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं। Vedic body wash एक ऐसा ही प्रोडक्ट है। इसे कैसे बनाया जाता है और इसके कितने फायदे हैं। यह हम नहीं बताएंगे। इंटरनेट पर सैकड़ो विद्वानों ने पहले ही बता दिया है। अपन तो केवल इसके बिजनेस पर डिस्कस करेंगे। 

ऑर्गेनिक संतरा का छिलका कितना महंगा हो सकता है

Vedic body wash बनाने के लिए सभी चीज आपके लोकल बाजार और मंडी में मिल जाती हैं। आपको केवल इतना अलग करना है कि, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट खरीदें। वह सामान्य से थोड़े महंगे होंगे परंतु फिर भी ज्यादा महंगे नहीं होंगे। ऑर्गेनिक संतरा महंगा हो सकता है लेकिन ऑर्गेनिक संतरा का छिलका कितना महंगा हो सकता है, और अपन को तो सिर्फ छिलका चाहिए। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट से बना हुआ ताजा Vedic body wash लोगों को दीवाना बना देगा। 

आपके पास ग्राहकों की भीड़ लग जाएगी। आप लोकल मार्केट के लीडर बन जाएंगे और सबसे अच्छी बात है कि कोई भी बड़ी से बड़ी कंपनी आपके मार्केट में आपको चैलेंज नहीं कर पाएगी क्योंकि वैदिक बॉडी वॉश की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है और बड़ी कंपनियां इस प्रकार के प्रोडक्ट पर कंपटीशन ही नहीं करती। 

best new unique business ideas in hindi for students 

स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ अपने स्टडी रूम में ऑर्गेनिक वैदिक बॉडी वाश बनाने का काम कर सकते हैं। आपके पास समय कम है इसलिए आपको B2C नहीं बल्कि B2B मॉडल पर काम करना चाहिए। जिन दुकानों पर सुबह के समय टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू आदि मिलते हैं, उन्हीं दुकानों पर अपने वैदिक बॉडी वॉश की बोतल डिस्प्ले करवा दीजिए। 

business ideas for women in india 

महिलाएं दोनों विकल्प पर काम कर सकती हैं। ऊपर बताए गए बिजनेस आइडिया पर काम करते हुए अपनी प्रोडक्शन यूनिट शुरू कर सकती है। महिला स्वास्थ्य सहायता समूह बनाकर अपना ब्रांड लॉन्च कर सकती है। भारत सरकार का खादी एवं ग्रामोद्योग डिपार्मेंट भी आपकी मदद करता है। सरकारी सपोर्ट के कारण आपको न्यूनतम ब्याज दर पर लोन भी मिल जाएगा और गवर्नमेंट इवेंट्स में वैदिक बॉडी वॉश बेचने के लिए फ्री में दुकान भी मिलेगी। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। इसमें किया गया इन्वेस्टमेंट काफी बड़ा मुनाफा दे सकता है। शहर के सिर्फ एक इलाके में नहीं बल्कि पूरे शहर में सप्लाई कर सकते हैं और जिस प्रकार डोमिनोज एवं मैकडॉनल्ड'एस जैसी फूड चेन क्लाउड किचन के माध्यम से कई शहरों में एक जैसा स्वाद देते हैं ठीक उसी प्रकार आप भी SPO बनाकर, क्लाउड प्रोडक्शन यूनिट के माध्यम से ऑर्गेनिक बॉडी वॉश कई शहरों में सप्लाई कर सकते हैं। 

profitable business ideas in india 

इस बिजनेस का प्रॉफिट इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। 100 लोगों के लिए अथवा सौ बार प्रयोग किए जाने के लिए बॉडी वॉश की लागत लगभग ₹600 आती है। एक पैकेट में अधिकतम 5 बॉडी वॉश बेचे जा सकते हैं। यानी कि ₹600 की लागत में टोटल 20 पैकेट बनेंगे। अमेजॉन पर डिस्काउंट के बाद भी एक बॉडी वॉश की बोतल ₹550 की बिक रही है। अपन ₹300 की MRP पर बेचेंगे तो ₹600 की लागत में बने 20 पैकेट ₹6000 में बिकेंगे। 25% डिस्काउंट दिया तब भी 20 पैकेट के बदले में अपन को ₹4500 मूल्य मिल जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !