भोपाल में भूमाफियाओं का वर्चस्व है, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा - NEWS TODAY

विश्व हिंदू परिषद की दबंग महिला नेता एवं भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुलेआम कहा है कि भोपाल में भूमाफियाओं का वर्चस्व है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से उस भूमाफिया के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है, इससे उनका भूमि विवाद चल रहा है। 

भोपाल की संसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ट्वीट पढ़िए

भोपाल में भूमाफियाओं का वर्चस्व है आज मंदिर के लिए खरीदी गई भूमि पर जेसीबी से भूमि समितलीकरण का कार्य कई दिनों से चल रहा था अभी 2घंटे पूर्व भूमाफियाओं के लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है और ट्रष्ट की भमि पर चल रहे कार्य को रोककर जेसीबी के ड्राइवर को पीटा जेसीबी को तोड़ाफोड़ा बहुत हानि पहुंचाई। कलेक्टर, कमिश्नर को मैने अवगत तुरंत कराया है मैं भी मौके पर गई पुलिस ने मुझे वापस भेज दिया । 

मान. मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव अपने गृह विभाग को सतर्क कीजिये, भूमाफियाओं पर लगाम कसें। राष्ट्रकार्य निमित्त ली गई भूमि को ना एक इंच भी दूँगी ना ही किसी की एक इंच लूंगी और जो हानि भू माफियाओं ने की है उसकी भरपाई भी उन्हीं से की जाए। जो लोग इस काम में लिप्त हैं उनके विरुद्ध FIR करके कठोरतम कार्यवाही की जाए। 

मामला क्या है 
मामला सोमवार 22 अप्रैल 2024 की रात 9:00 बजे का है। प्रज्ञा सिंह ने नेवरी के पास नयापुरा में आश्रम बनाने के लिए जमीन खरीदी है। प्रॉपर्टी पर कब्जा की कार्रवाई दिन के समय की जाती है परंतु पुलिस ने बताया कि पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर रात 9:00 बजे बुलडोजर लेकर अपनी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गई। यहां उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बनाई गई एक बाउंड्री वॉल तोड़ दी। यह बाउंड्री बाल गांव के पुराने श्मशान घाट पर बनी हुई थी। यह देखकर ग्रामीण भड़क उठे, लामबंद हो गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी कार में बैठकर वापस लौट गई। बुलडोजर का ड्राइवर भी बुलडोजर छोड़कर भाग गया। 

ग्रामीण भी चाहते थे कि मामला दर्ज किया जाए

हंगामा बढ़ने पर निशातपुरा थाने के टीआई रूपेश दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे और उन्होंने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर देर रात पटवारी दुलारे खां थाने पहुंचे। दुलारे खां ने कहा कि कुछ शासकीय और कुछ निजी जमीन पर कब्जा होने की शिकायत है। जेसीबी जब्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

सबसे बड़ा सवाल, चुनाव के समय क्यों हो रहा है बवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि चुनाव के समय ही बवाल क्यों हो रहा है। क्या कारण है कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव में योगदान नहीं दे रही है, उल्टा विघ्न उत्पन्न कर रही है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर सांसद है। भोपाल में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है। लोकसभा का टिकट नहीं मिला तो क्या इस प्रकार से अपनी नाराजगी और विरोध प्रकट करेंगी, फिर उमा भारती और प्रज्ञा सिंह ठाकुर में क्या अंतर रह जाएगा। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !