भोपाल, 10 मार्च 2026 : उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नानइंटरलॉकिंग कार्य के चलते के चलते भोपाल मंडल से व भोपाल मंडल होकर संचालित कुछ ट्रेने प्रभावित रहेगी जिसका विवरण निम्नानुसार है -
Bhopal–Jodhpur–Bhopal Express Cancelled for 7 Trips, Four Other Trains Partially Cancelled
1. गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14.05.26 को 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
2. गाडी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 02, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13.05.26 को 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
आंशिक निरस्त गाड़ियाँ
1. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस जो दिनांक 03.05.26 से 05.05.26, 08.05.26, 11.05.26 से 14.05.26 तक (08 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
2. गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
3. गाडी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 14.05.26 को (01 ट्रिप) नागपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
4. गाडी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस दिनांक 15.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है। यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

.webp)