भोपाल संभाग के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, भोपाल, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, सीहोर, राजगढ़

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 10 मार्च 2026
: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यालय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल संभाग द्वारा भोपाल संभाग के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा की संभावित तारीख घोषित कर दी गई है। भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है कि वह पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थी शिक्षकों को सूचित करें। 

Teacher Eligibility Test Date Announced for Bhopal Division

श्री अरविंद कुमार चौरगड़े, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण भोपाल संभाग द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम जारी पत्र क्रमांक 670 दिनांक 10 मार्च 2026 में लिखा है कि, भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों (भोपाल, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, सीहोर, राजगढ़) में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के सभी संवर्गों के शिक्षकों हेतु पात्रता परीक्षा का आयोजन जुलाई एवं अगस्त के महीने में संभावित है। 

ऐसे सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के सभी संवर्गों के शिक्षकों को जो पूर्व से पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं है, को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु सूचित करें। जितने शिक्षकों को आप सूचित करेंगे उनकी लिस्ट बनाकर 31 मार्च तक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल संभाग के तुलसी नगर कार्यालय को सूचित करेंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!