इंदौर, 10 मई 2026: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए Ph.D. Entrance Test (DET - JUNE 2026) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना विवरणिका (Information Brochure) के अनुसार, शोध के इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न विषयों में पी-एच.डी. के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Important Dates
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित समय-सीमा का ध्यान रखें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
- आवेदन में सुधार (Correction Window): 01-03 जून 2026
- प्रवेश परीक्षा की तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
Eligibility Criteria
मास्टर डिग्री: संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य है।
4-वर्षीय स्नातक: 4-वर्षीय/8-सेमेस्टर स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी कम से कम 75% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
छूट: अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
Admission Process & Exam Pattern
प्रवेश प्रक्रिया मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित है:
प्रवेश परीक्षा (DET): यह परीक्षा उन विषयों के लिए होगी जिनमें NET परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में इंदौर शहर में आयोजित की जाएगी।
पैटर्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
भाग-A: 50 प्रश्न रिसर्च मेथोडोलॉजी पर आधारित।
भाग-B: 50 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित।
Negative Marking: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Interview: सफल उम्मीदवारों और यूजीसी-नेट/सीएसआईआर-नेट (स्कोर कार्ड के साथ) वाले उम्मीदवारों को रिसर्च एडवाइजरी कमेटी (RAC) के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
चयन का आधार: अंतिम मेरिट सूची प्रवेश परीक्षा के अंकों को 70% और साक्षात्कार को 30% वेटेज देकर तैयार की जाएगी।
कितने सब्जेक्ट में एडमिशन ओपन
प्रवेश परीक्षा (DET) के माध्यम से एप्लाइड केमिस्ट्री, एप्लाइड फिजिक्स, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी और ट्राइबल स्टडीज जैसे 11 विषयों में आवेदन मांगे गए हैं। इसके अतिरिक्त, 22 अन्य विषयों (जैसे- कॉमर्स, मैनेजमेंट, लॉ, इंग्लिश लिटरेचर आदि) में प्रवेश UGC-NET / CSIR UGC-NET स्कोर कार्ड के आधार पर होंगे।
नोट: डेटा साइंस, सांख्यिकी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और संगीत सहित 11 विषयों में सीटों की अनुपलब्धता के कारण इस बार आवेदन आमंत्रित नहीं किए गए हैं।
Application Fee
नॉन-नेट (Non-NET) विषयों के लिए: ₹1500
UGC-NET/CSIR NET विषयों के लिए: ₹1000
पोर्टल शुल्क: ₹50 अतिरिक्त देय होगा।
How to Apply
इच्छुक उम्मीदवार एम.पी. ऑनलाइन (MP-Online) पोर्टल https://davv.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के हेल्पडेस्क ईमेल helpdeskdet2026@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
अस्वीकरण: सभी तिथियां संभावित हैं और अपरिहार्य परिस्थितियों में बदली जा सकती हैं। इसी प्रकार के अपडेट समाचारों के लिए भोपाल समाचार पढ़ते रहें।

.webp)