भोपाल में गलत दवाई खाने से 28 वर्षीय युवती की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 जून 2026:
दवाइयों के मामले में सामान्य तौर पर लोग काफी लापरवाह होते हैं। किसी भी बीमारी को ठीक करने के लिए कोई भी दवाई खा लेते हैं। अपने मन से कैलकुलेट कर लेते हैं कि, यह दवाई काम कर जाएगी और कई बार दवाई का रंग देखकर इसका सेवन कर लेते हैं। बैरागढ़ क्षेत्र के बेटा नाम के गांव में 28 वर्षीय युवती की, ऐसी ही एक गलती के कारण मौत हो गई। 

Bhopal Woman Dies After Taking Wrong Medicine

पुलिस के मुताबिक मृतका वंदना मीणा (28) पिता स्वर्गीय महाराज मीणा, गांव बेटा की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के साथ रहती थी। वंदना को लंबे समय से बीपी और पेट दर्द की शिकायत रहती थी। रविवार देर रात पेट दर्द होने पर वंदना ने अपनी नियमित दवा ली। इसी दौरान उसने गलती से अपनी मां की शुगर की दवा भी खा ली। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान सोमवार तड़के वंदना की मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बैरागढ़ पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दवा लेने में लापरवाही कैसे हुई और मौत का सटीक कारण क्या था।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!