इमरती देवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नहीं, किसी और को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 अगस्त 2026:
आज से पहले तक हम आप और सारा जहां केवल यही जानता था कि डबरा की नेता श्रीमती इमरती देवी, जय विलास पैलेस ग्वालियर के श्रीमंत महाराज साहब श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक हैं, और केवल उनका ही मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहती है, लेकिन आज एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें इमरती देवी सिंधिया, को नहीं बल्कि किसी और को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं। 

MP Politics: Imarti Devi Wants Someone Other Than Jyotiraditya Scindia as Chief Minister

हालांकि यह कोई गंभीर बात नहीं है, एक सामान्य शिष्टाचार है लेकिन भारतीय सनातन परंपरा में कहते हैं कि, हर व्यक्ति की जिह्वा पर कम से कम दिन में एक बार सरस्वती बैठती हैं। ततसमय व्यक्ति जो कुछ भी कहता है, वह फलीभूत हो जाता है। तो बात कुछ ऐसी है कि ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की बैठक चल रही है। इसमें सिंधिया समर्थक इमरती देवी और भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी शामिल है। ओरछा में जब दोनों की मुलाकात हुई तो इमरती देवी ने उनका प्रेम पूर्वक अभिवादन करते हुए, ईश्वर से प्रार्थना की की रामराजा सरकार आपको मुख्यमंत्री बना दें। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यह रहा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!