भोपाल, 14 मई 2026: मध्यप्रदेश के देवास जिले में बॉम्बे पटाखा फैक्ट्री में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। देवास कलेक्टर द्वारा अभी तक मृत्यु की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
CM Orders Inquiry After Deadly Explosion at Dewas Firecracker Unit
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
देवास सांसद महेंद्र सोलंकी का कनेक्शन
हरदा के बाद देवास में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद देवास के सांसद श्री महेंद्र सोलंकी सुर्खियों में हैं। पटाखा फैक्ट्री के मालिक श्री अनिल मालवीय के साथ उनकी एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह भी बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री के खिलाफ कई बार शिकायत की गई परंतु संसद का संरक्षण होने के कारण कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

.webp)
.webp)