भोपाल, 14 मई 2026: रेलवे बदल रहा है, आजकल रेलगाड़ियों में आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जा रहे हैं। यह वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे मजबूत और हल्के कोच हैं जिनके कारण ट्रेन की स्पीड बढ़ जाती है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से गुजरने वाली जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस के रेक को रेल प्रशासन द्वारा आईसीएफ से एलएचबी रैक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की जानकारी इस प्रकार है -
प्रारंभिक तिथि से एलएचबी कोच में परिवर्तित :-
1) गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से दिनाँक 30 मई 2026 से एलएचबी रैक से चलेगी।
2) गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन निजामुद्दीन से दिनाँक 31 मई 2026 से एलएचबी रैक से चलेगी।
परिवर्तित कोच कंपोजीशन :- इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय, 05 वातानुकूलित तृतीय, 01 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी, 07 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे।
एलएचबी कोच लगने से ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 24 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 104 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 360 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी श्रेणी में 80 बर्थ, स्लीपर में 560 बर्थ सहित आरक्षित कुल 1128 बर्थ उपलब्ध होगी।
एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त होते हैं। उच्च गति पर संचालन क्षमता, हल्के वजन एवं उन्नत डिज़ाइन के कारण ये कोच यात्रियों को अधिक सहज, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं।

.webp)