नई दिल्ली, 14 मई 2026: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील के साथ ही भाजपा शासित राज्यों की तरफ से पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की दिशा में बड़े फैसले सामने आने लगे हैं। सबसे चर्चित फैसला बिहार सरकार ने लिया है। बिहार मंत्रिमंडल ने महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर भारी भरकम इंसेंटिव देने का ऐलान किया है।
Women to Get ₹1 Lakh Incentive on Electric Car Purchase After PM Modi’s Appeal
बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना’ को मंजूरी दी है।योजना के तहत महिलाओं के चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर एक लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 12 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार ने कहा कि इस योजना का मकसद प्रदूषण को कम करना, वायु गुणवत्ता को बनाए रखना है। इसके साथ ही 2030 तक नए वाहनों की कुल बिक्री में कम-से-कम 30% इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी तय करना है।
अन्य राज्यों में भी महिलाओं को प्रोत्साहन मिलता है
दिल्ली में महिलाओं को इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने के लिए बैटरी क्षमता के आधार पर ₹12000 प्रति किलो वाट प्रोत्साहन राशि दी जाती है। सामान्य तौर पर एक स्कूटर के लिए यह ₹30000 होती है। कर्नाटक में महिलाओं को 75000 सब्सिडी दी जाती है। तमिलनाडु में अम्मा टू व्हीलर स्कीम चलती है। इसके तहत ₹25000 दिए जाते थे। उम्मीद है विजय सरकार इसमें कोई परिवर्तन करेगी। इसी प्रकार गुजरात में ₹10000 प्रति किलो वाट और महाराष्ट्र में ढाई लाख रुपए तक सब्सिडी जाती है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केवल बिहार सरकार ने ऐलान किया है और भारत में महिलाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन दिल्ली के बाद बिहार में दिया जा रहा है।

.webp)