आलीराजपुर, 14 मई 2026: आलीराजपुर में लगातार अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का माला पहनाकर तथा बैंड-बाजे के साथ स्वागत कर गांधीगिरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
Congress Turns to ‘Gandhigiri’ Protest Against Power Cuts in Alirajpur
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे कर रही है, जबकि नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। जर्जर तारों, बार-बार बिजली बाधित होने और मरम्मत में लापरवाही से आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी एवं मरीज परेशान हैं।
महेश पटेल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अघोषित कटौती बंद नहीं हुई और विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस उग्र जनआंदोलन और विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। रिपोर्ट: नवीन सेन।

.webp)