सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा ने 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट में लहराया परचम

Updesh Awasthee
विदिशा, 15 अप्रैल 2026
: सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा के विदिशा के छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जारी परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया उल्लेखनीय है कि सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा द्वारा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के साथ-साथ एकेडमिक्स में भी बेहतर प्रदर्शन किया गया।

सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा कक्षा दसवीं का रिजल्ट प्रतिशत

सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा में सत्र 2025-26 में कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 97% रहा जो कि पिछले वर्ष से 3% अधिक रहा। कक्षा दसवीं के शिवम अहिरवार ने 91.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही देव साहू ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं राजेंद्र पाल ने 87% अंक पाकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा कक्षा बारहवीं का रिजल्ट प्रतिशत

सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा में सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 99% रहा जो कि पिछले वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक है। कक्षा बारहवीं की गणित संकाय की छात्रा स्पर्श गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रियांशी परमार ने बायोलॉजी संकाय से 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।  कॉमर्स संकाय से आयुष जाटव ने 91% अंक हासिल कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा द्वारा इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!