भोपाल, 15 अप्रैल 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शिवपुरी के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के नाम हमेशा हुआ करते थे लेकिन इस बार नहीं है। कक्षा 10 की मेरिट लिस्ट में शिवपुरी के दो विद्यार्थियों के नाम है और दोनों प्राइवेट स्कूल से हैं। 12वीं की स्टेट वाइज ओवर ऑल लिस्ट में शिवपुरी का नाम नहीं है। Streams Vise List में शिवपुरी के 15 विद्यार्थियों का नाम है। इसमें से भी केवल सात सरकारी स्कूल है। पढ़िए, शिवपुरी की स्कूल शिक्षा व्यवस्था का रिजल्ट:-
शिवपुरी हाई स्कूल कक्षा 10वीं के आंकड़े
- कुल पास प्रतिशत (नियमित): 71.58%
- कुल पास प्रतिशत (स्वाध्यायी): 17.98%
- शासकीय विद्यालयों का परिणाम: 72.68%
- अशासकीय विद्यालयों का परिणाम: 70.21%
71.58% - यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। जहां मध्य प्रदेश के दूसरे जिले 90 प्रतिशत से अधिक पर प्रदर्शन कर रहे हैं, शिवपुरी की शिक्षा व्यवस्था गिरते गिरते 71% के आसपास आ गई है।
दसवीं की मेरिट लिस्ट में सिर्फ दो नाम, दोनों प्राइवेट स्कूल
शिवपुरी जिले के दो विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है:
- श्री राजीव कुमार राठौड़ (सरस्वती विद्या मंदिर कन्या हाईस्कूल) - 492 अंक।
- श्री दीपेश धाकड़ (बाल शिक्षा निकेतन उ.मा.वि.) - 492 अंक।
शिवपुरी हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) के आंकड़े
- कुल पास प्रतिशत (नियमित): 78.71%
- कुल पास प्रतिशत (स्वाध्यायी): 35.85%
- शासकीय विद्यालयों का परिणाम: 81.24%
- अशासकीय विद्यालयों का परिणाम: 76.02%
78.71% रिजल्ट अच्छा नहीं है लेकिन दसवीं की तुलना में अच्छा है क्योंकि 12वीं के विद्यार्थी ट्यूशन पढ़ते हैं और सरकारी शिक्षकों पर डिपेंड नहीं रहते। इसके बावजूद 90% के आसपास नहीं पहुंच पाए।
कक्षा 12 में संकाय-वार (Stream-wise) मेरिट लिस्ट टॉपर:
कृषि समूह (Agriculture Group)
कु. तुलसी राजावत, शा. उ.मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 1, शिवपुरी - 493 अंक (प्रदेश में प्रथम स्थान)
कु. चंचल कुशवाहा, इंडियन पब्लिक उ.मा.वि., झींगुरा, शिवपुरी - 493 अंक (प्रदेश में प्रथम स्थान)
कु. प्रीति कुशवाहा, इंडियन पब्लिक उ.मा.वि., झींगुरा, शिवपुरी - 488 अंक (प्रदेश में द्वितीय स्थान)
कु. संजना धाकड़, शा. सांदीपनि मॉडल उ.मा.वि., शिवपुरी - 487 अंक (प्रदेश में तृतीय स्थान)
कु. लक्ष्मी यादव, श्री राधा पब्लिक उ.मा.वि., खतोरा, शिवपुरी - 484 अंक (प्रदेश में पांचवां स्थान)
विज्ञान-गणित समूह (Science-Maths Group)
श्री कान्हा शर्मा, शा. मॉडल उ.मा.वि., पोहरी, शिवपुरी - 490 अंक (प्रदेश में तृतीय स्थान)
श्री रंजीत प्रजापति, विजया नंद उ.मा.वि., बैराड़, शिवपुरी - 486 अंक (प्रदेश में सातवां स्थान)
कु. अनुष्का धाकड़, शा. सांदीपनि उ.मा.वि., बदरवास, शिवपुरी - 483 अंक (प्रदेश में दसवां स्थान)
कला समूह (Humanities Group)
कु. दीप्ति रावत, आदर्श बंधु उ.मा.वि., शिवपुरी - 487 अंक (प्रदेश में तृतीय स्थान)
कु. वंशिका यादव, शा. कन्या उ.मा.वि., बदरवास, शिवपुरी - 481 अंक (प्रदेश में नौवां स्थान)
वाणिज्य समूह (Commerce Group)
कु. प्रतिष्ठा गौड़, बाल शिक्षा निकेतन उ.मा.वि., शिवपुरी - 486 अंक (प्रदेश में पांचवां स्थान)
कु. हंसिका राठौड़, शा. सांदीपनि बालक उ.मा.वि., कोलारस, शिवपुरी - 486 अंक (प्रदेश में पांचवां स्थान)
कु. प्रगति सोनी, शा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 1, शिवपुरी - 481 अंक (प्रदेश में दसवां स्थान)
जीव विज्ञान समूह (Science - Biology Group)
कु. खुशी धाकड़, करियर कॉन्वेंट उ.मा.वि., जैन कॉलोनी बदरवास, शिवपुरी - 485 अंक (प्रदेश में सातवां स्थान)
इस लिस्ट में आप स्वयं देख सकते हैं, सरकारी स्कूलों की तुलना में प्राइवेट स्कूलों के नाम ज्यादा है। सरकारी स्कूलों में केवल शा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 1, शिवपुरी टक्कर देता हुआ दिखाई दे रहा है।
शिवपुरी की मेरिट लिस्ट में सिर्फ एक छात्र, बाकी सब छात्राएं
यह भी बड़ी अजीब बात है। शिवपुरी जिले की मेरिट लिस्ट में सिर्फ एक छात्र (श्री रंजीत प्रजापति, विजया नंद उ.मा.वि., बैराड़, शिवपुरी - 486 अंक (प्रदेश में सातवां स्थान)) है। ऐसा लग रहा है जैसे शिवपुरी में छात्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पेशल कोचिंग की जरूरत है, और कम से कम रंजीत प्रजापति का दो पूरे जिले में सम्मान करने की जरूरत है। ताकि दूसरे छात्र प्रभावित हों और मेरिट लिस्ट में आने के लिए पढ़ाई करें।
कुल मिलाकर शिवपुरी की शिक्षा व्यवस्था की आर्टिरीज में बड़े ब्लॉकेज आ गए हैं। तत्काल बाईपास सर्जरी करने की जरूरत है। यदि नए कलेक्टर, स्कूल शिक्षा विभाग के गुलदस्ते की खुशबू में खो गए तो यकीन मानिए अगले साल वेंटिलेटर लग जाएगा।

.webp)