भोपाल की जेके रोड पर महिलाओं को लूटने वाले गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 अप्रैल 2026
: आपको याद होगा इसी सप्ताह मिनल रेजिडेंसी की तरफ जाने वाली जेके रोड पर दो बदमाशों ने सरेराह स्कूटर पर सवार दो महिलाओं को जमीनपर गिराकर घायल किया और फिर उनका बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में लूट करने वाले गैंग का पता लगा लिया है। दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उनका सरगना फरार हो गया है। 

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि किर्ती शर्मा और उनकी सहेली आंगनबाड़ी की आशा कार्यकर्ता हैं। दोनों पिपलानी में रहने वाली सहेली से मिलकर अपनी स्कूटी से बीते शनिवार की रात घर की ओर लौट रही थीं। पानी की टंकी के पास जेके रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। एक युवक ने चलती बाइक पर महिला के बैग को झपटने का प्रयास किया। क्योंकि बैग क्रास में टंगा था, वह आसानी से नहीं खिंचा, लुटेरे ने जोर लगाया तो महिला जमीन पर गिर गईं।

जिसके बाद आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में नकदी, मोबाइल और दस्तावेज रखे थे। राहगीरों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे।

मंत्री सारंग अस्पताल पहुंचे, पीड़ित महिलाओं का जाना हालचाल

घटना की जानकारी मिलते ही खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री सारंग ने उपस्थित डॉक्टरों से दोनों महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी भी ली। मंत्री सारंग ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 8 अपराध दर्ज

गिरफ्तार आरोपी आदिल पिता मोहम्मद शाकिर (25) निवासी अर्जुन नगर के खिलाफ पूर्व में 6 आपराधिक केस दर्ज हैं। वहीं 20 वर्षीय शाबान पिता मोहम्मद शमीम के खिलाफ दो केस पूर्व में दर्ज हैं। घटना का मास्टर माइंड यूसुफ खान निवासी जहांगीराबाद फिलहाल फरार है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी 12 केस दर्ज हैं। जिसमें मारपीट, चोरी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे केस शामिल हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!