VIRAL VIDEO: इंदौर में एक्सीडेंट का एक वीडियो जिसको पुलिस वाले वायरल कर रहे हैं

Updesh Awasthee
इंदौर, 17 अप्रैल 2026
: नवलखा इलाके में हुए एक हादसे का वीडियो पुलिस विभाग द्वारा वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में एक बाइक सवार के ऊपर अचानक एक पेड़ गिर गया। पुलिस विभाग इस वीडियो को इसलिए वायरल कर रहा है क्योंकि, हादसा इतना गंभीर था कि, वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे कि, इस एक्सीडेंट का शिकार जिंदा बच ही नहीं सकता, फिर भी जिंदा बच गया। 

Accident Video Goes Viral as Police Personnel Share It Widely

एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो संयोगितागंज क्षेत्र का है, जहां प्रकाश नगर में अचानक पेड़ गिरकर एक बाइक सवार पर आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसे हाथ और कंधे पर हल्की चोट आई है।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के रहवासियों से पूछताछ में घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, किसी भी अस्पताल से इस संबंध में थाने को सूचना नहीं मिली है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!