भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम बदला, आंगनबाड़ियों का नहीं बदला

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 अप्रैल 2026
: भोपाल जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

Bhopal Collector Revises School Timings, Anganwadis Left Unchanged

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, एम.पी. बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-प्राइमरी की कक्षायें अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी। इसके साथ कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी। विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार इसी समय सीमा के भीतर कक्षाओं का संचालन करेंगे। हालांकि पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य आवश्यक कार्यक्रम पहले की तरह तय समय पर ही आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ियों का टाइम नहीं बदला 

भोपाल के नए कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा का पहले सार्वजनिक आदेश ही त्रुटि पूर्ण रह गया। मध्य प्रदेश में इंदौर, रतलाम, ग्वालियर, देवास, सागर, झाबुआ, इत्यादि जिलों के बाद भोपाल के कलेक्टर ने मौसम के कारण 15 साल से कम उम्र के बच्चों से संबंधित संस्थाओं के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया लेकिन वह भी त्रुटि पूर्ण हो गया। कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम तो बदला लेकिन आंगनबाड़ियों का टाइम नहीं बदला। जबकि इंदौर कलेक्टर की ओर से जारी किया गया आदेश अपने आप में पूर्ण है। यदि उसको ही कॉपी कर लेते तो ठीक रहता। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!