रामनिवास रावत फिर से पूर्व विधायक हो गए; मुकेश मल्होत्रा, मध्य प्रदेश के एकमात्र MLA विदाउट पावर

Updesh Awasthee
भोपाल, 19 मार्च 2026
: जैसा कि हमने 10 मार्च के न्यूज़ आर्टिकल में श्यामला ज्योतिष पीठ और इस तरह के मामलों में कानूनी प्रावधान और इंदिरा गांधी से लेकर अब तक के हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के आधार पर कहा था बिल्कुल वैसा ही हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट पर श्री मुकेश मल्होत्रा को विधायक बने रहने दिया है लेकिन सारी पावर छीन ली है। और रामनिवास रावत, हाईकोर्ट द्वारा विधायक घोषित किए जाने के बाद एक बार फिर पूर्व विधायक हो गए। 

रामनिवास रावत फिर से पूर्व विधायक हो गए

मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा की विधानसभा सदस्यता को बरकरार रखते हुए हाई कोर्ट ऑफ़ मध्य प्रदेश की ग्वालियर बेंच के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में मुकेश मल्होत्रा का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने दलीलें पेश कीं, जिसके बाद अदालत ने मल्होत्रा को राहत दी।

मुकेश मल्होत्रा,  सिर्फ नाम के विधायक, पार्टी के लिए किसी काम के नहीं

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की डबल बेंच ने मुकेश मल्होत्रा की विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने के आदेश को स्थगित तो कर दिया है लेकिन विधायक श्री मुकेश मल्होत्रा की पावर कट कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक मुकेश मल्होत्रा का वोटिंग राइट छीन लिया है। एक विधायक के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होता है। मध्य प्रदेश में तो राज्यसभा चुनाव भी आने वाले हैं लेकिन मुकेश मल्होत्रा वोटिंग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा विधानसभा में कार्रवाई के दौरान यदि कभी भी वोटिंग की स्थिति बनती है तो मुकेश मल्होत्रा वोटिंग नहीं कर सकते। यानी कि एक विधायक के तौर पर मुकेश मल्होत्रा, अपनी पार्टी के लिए किसी काम के नहीं है।

विधायक मुकेश मल्होत्रा के वेतन भत्तों पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने विधायक मुकेश मल्होत्रा के वेतन एवं भत्तों पर रोक लगा दी है। जब तक कोर्ट इस मामले में अपना अंतिम निर्णय नहीं सुना देता, तब तक उन्हें विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन और भत्ते नहीं दिए जाएंगे। अभी यह स्पष्ट किया जाना बाकी है कि, वेतन एवं भत्तों के साथ क्या विधायक के रूप में उनको मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर भी रोक लग गई है। यहां तक कि अपनी विधायक निधि का उपयोग नहीं कर सकते

श्री मुकेश मल्होत्रा के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। 

यदि आपने इस न्यूज़ को पढ़ा है तो फिर आपको वह न्यूज़ भी पसंद आएगी जिसमें हमने बताया था किस प्रकार ज्योतिष के ग्रह नक्षत्र के कारण यह स्थिति बनी और कैसे कुंडली का राजयोग और गोचर के बृहस्पति ने श्री मुकेश मल्होत्रा और श्री रामनिवास रावत के जीवन को प्रभावित किया। यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इसी आर्ट में ज्योतिष के आधार पर पूर्वानुमान मिलने के बाद हमने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अब तक के फैसलों की छानबीन की और फिर निष्कर्ष स्वरूप बताया था कि, क्या होने की संभावना है और वही हुआ।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!