इसकी औकात मुझे मालूम है, ग्वालियर में मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 7 मार्च 2026
: पॉलिटिकल इवेंट में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चरण सेवक, सोशल मीडिया पर आदर्श और मर्यादा की प्रतिमूर्ति, कैबिनेट मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर रियल लाइफ में कैसे हैं। जब उनके अपनों की पोल खुलने लगती है, तब उनका व्यवहार कैसा होता है। ताज प्रसंग इसका प्रमाण और उदाहरण है। जब उन्होंने ज्ञापन देने आए लोगों में से एक व्यक्ति को टारगेट करते हुए कहा कि इसकी औकात मुझे मालूम है। 

Gwalior: Minister Pradyuman Singh Tomar Says “Iski Aukat Mujhe Maloom he” During Public Remark

ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के नेता कुछ लोगों के साथ ऊर्जा मंत्री से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री के एक कथित करीबी को लेकर उनसे शिकायत की गई और उन पर भूमाफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए गए। इस बात को लेकर वहां तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान मंत्री ने आम आदमी पार्टी के नेता रोहित गुप्ता के बारे में कहा कि इसकी औकात मुझे मालूम है। यह सुनते ही रोहित गुप्ता और उनके समर्थक भड़क गए और मंत्री से ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करने को कहा। 

खबर का सबक - जाति के आधार पर प्रताड़ित नहीं किया जाता

जाति के आधार पर प्रताड़ित किए जाने वाले मामले तो सरकारी रजिस्टर में दर्ज हो जाते हैं परंतु इस प्रकार की प्रताड़ना के मामले कभी दर्ज नहीं होते। यहां जिसे प्रताड़ित किया वह ठाकुर है, जो प्रताड़ित हुआ वह वैश्य है। निष्कर्ष एक ही है, शक्तिशाली व्यक्ति, कमजोर व्यक्ति को प्रताड़ित करता है फिर चाहे वह किसी भी जाति अथवा धर्म का हो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!