भोपाल समाचार, 7 मार्च 2026 : इस महीने की शुरुआत में भोपाल के एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो जाने के बाद असलम चमड़ा के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया। यह वीडियो असलम चमड़ा के कांटेक्ट द्वारा वायरल किया गया था। बताया गया है कि यह चालान जल्दबाजी में पेश किया गया और इसमें कई डॉक्यूमेंट नहीं है।
वायरल वीडियो में क्या था
राजेश तिवारी नाम का एक व्यक्ति भोपाल में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और इस तरह के मुद्दों पर वीडियो बनाता है। एक व्यक्ति ने उसकी स्टिंग ऑपरेशन किया। वीडियो में राजेश तिवारी, संबंधित व्यक्ति से 15 लाख रुपए की मांग करता हुआ दिखाई दे रहा है बदले में असलम चमड़ा के खिलाफ खड़े हुए सभी पक्षों को मैनेज करने की बात कर रहा है। उसका कहना था कि 15 लाख रुपए मिलने पर फरियादी पीछे हट जाएगा, मैं कोई वीडियो नहीं बनाऊंगा और बजरंग दल वाले कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे।
Bhopal: Chargesheet Filed Against Aslam Chamda After Social Media Influencer’s Video Goes Viral
दरअसल, 17 दिसंबर 2025 को गोमांस से भरा कंटेनर मिला था। जिसमें 26 टन से अधिक गोमांस अलग-अलग पैकेट में भरा था। मांस से भरे कंटेनर को जय मां भवानी हिंदू संगठन के प्रमुख भानू हिंदू और उनकी टीम ने पकड़ा था। मांस की सैम्पलिंग मथुरा की लैब में कराई गई। 5 जनवरी को आई सैंपल रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया था। इस रिपोर्ट में मांस गाय का ही होने की पुष्टि हुई थी। यह मांस भोपाल के जिंसी स्थित नगर निगम के स्लॉटर हाउस से निकला था। जिसका संचालन असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा करता था। नगर निगम के डॉक्टर ने इस मास को भैंस का मांस बताया था। 7 जनवरी को असलम और कंटेनर के ड्राइवर शोएब की गिरफ्तारी की गई थी।
पुलिस ने जल्दबाजी में अधूरा चालान पेश किया
जेल में बंद आरोपी स्लॉटर हाउस के संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा और उसके ड्राइवर शोएब के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य के न्यायालय में पांच सौ पृष्ठ का चालान पेश किया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जल्दबाजी में अधूरा चालान पेश किया है। मथुरा के लैब की जांच रिपोर्ट तो चालान के साथ पेश की गई है, लेकिन हैदराबाद के लैब की जांच रिपोर्ट पेश नहीं की गई।

.webp)