पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- माफी मांगे ममता बनर्जी

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 मार्च 2026 (सुनील पीतांबर)
: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अपमान किए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। डॉक्टर यादव का कहना है कि राष्ट्रपति के प्रति ऐसा व्यवहार ममता बनर्जी की घृणित मानसिकता का उदाहरण है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। 

घटनाक्रम का विवरण

भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान राज्य की ममता सरकार ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, न ही लोकतंत्र के सर्वोच्च पद की गरिमा का ध्यान रखा। दरअसल राष्ट्रपति 7 मार्च को जब सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में आदिवासियों की सभा को संबोधित करने पहुंचीं तो उनका स्वागत करने न तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गईं और न ही कोई अन्य मंत्री मौजूद था। 

ममता बनर्जी आपका व्यवहार सर्वथा निंदनीय है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बंगाल प्रवास के दौरान वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो व्यवहार किया गया, वह सर्वथा निंदनीय है। लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद, हम सभी के लिए राजनीति से ऊपर है। ऐसे समय में जब राष्ट्रपति वहां के राजकीय दौरे पर हैं, ऐसे में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राष्ट्रपति की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए था। 

CM ममता बनर्जी का व्यवहार घृणित मानसिकता का उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार के ऐसे हालात बनना जिसके कारण दुनिया में भारत के राष्ट्रपति के पद का अपमान हो, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचे, यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। दुखद है कि राष्ट्रपति जी के दौरे को हल्की राजनीति का हिस्सा बनाते हुए, स्थानीय और दलगत राजनीति में घसीटना, घृणित मानसिकता का उदाहरण है। मैं उम्मीद करता हूं कि ममता बनर्जी इस बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत माफी मांगेगी। जिस तरह के हालात घटे हैं, यह बंगाल सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!