धूम्रपान वर्जित है तो फिर भगवान को पान क्यों चढ़ाते हैं- GK in Hindi

सरकार वर्षों से लगातार प्रचार कर रही है कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कई स्थानों पर लिखा होता है कि धूम्रपान वर्जित है। सवाल यह है कि जब धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है तो फिर भगवान को पान क्यों चढ़ाते हैं। डॉक्टर गलत है या पंडित, आइए पता लगाते हैं:- 

सबसे महत्वपूर्ण सवाल- भगवान को पान क्यों चढ़ाते हैं

प्राचीन काल के वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता यानी ऋषि-मुनियों ने मनुष्य के स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए जो भी अनिवार्य है सब कुछ किसी ना किसी प्रकार से भगवान और भारतीय परंपराओं से संबद्ध कर दिया ताकि लोग श्रद्धा पूर्वक नियमों का पालन करें। पान, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं बल्कि लाभदायक है। इसके कारण मनुष्य का शरीर कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इसीलिए भगवान को भी पान चढ़ाते हैं। 

पान में स्वास्थ्य के लिए क्या लाभदायक होता है

पान का पत्ता पाचक होता है। कभी ट्राई करके देखिए। विवाह समारोह में रात के समय यदि आपने ओवर ईटिंग कर ली है या फिर स्वाद के लालच में कुछ ऐसा खा लिया है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। यदि उसके बाद आप एक पान खा लेंगे तो आपका पेट खराब नहीं होगा। 

पान में उपयोग किया जाने वाला चूना, एक कैल्शियम सोर्स है। इसके कारण हड्डियां मजबूत होती हैं। आयुर्वेद के विशेषज्ञ कहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को गेहूं के 2 दानों के बराबर चूना प्रतिदिन खाना चाहिए। 

पान में सबसे महत्वपूर्ण होता है कत्था जो खैर की लकड़ी से बनता है। इसके कारण दातों में दर्द नहीं होता। कीड़े नहीं लगते। मुंह में छाले नहीं होते। पाचक होता है और सबसे बड़ी बात कत्था खाने वाले लोग कुष्ठ रोग का शिकार नहीं होते। 

जब पान इतना उपयोगी है तो धूम्रपान वर्जित क्यों है 

हिंदी का जन्म संस्कृत से हुआ है और जो लोग भाषा को नहीं समझते अक्सर वही कन्फ्यूजन का शिकार हो जाते हैं। धूम्रपान का संधि विच्छेद करेंगे तो धूम्र और पान दो शब्द प्राप्त होंगे। धूम्र से तात्पर्य है (बीड़ी, सिगरेट, चिलम, हुक्का,इत्यादि) और पान से तात्पर्य है, ग्रहण करना। 
जलपान- जल को ग्रहण करना। 
विषपान- जहर को ग्रहण करना। 
धूम्रपान- धुंए को ग्रहण करना। 
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !