8 नहीं 19% महंगाई भत्ता चाहिए: कर्मचारी संघ ने कहा - MP NEWS

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज प्रदेश के मुख्यिा ने प्रदेश के कर्मचारियों को प्रतिशत मंहगाई भत्ते का झुन-झुना थमा कर आगामी आन्दोलन को कुचलने का असफल प्रयास किया गया है। 

मुख्यमंत्री जी द्वारा जो 8 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की घोषणा की गई है प्रदेश सरकार द्वारा मात्र 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता ही इस सरकार द्वारा दिया जा रहा है, 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता पूर्व सरकार द्वारा मार्च 2020 में ही लागू कर गया था, किन्तु असमय सरकार बदलने से कर्मचारियों के 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ते पर रोक लगा दी गई. साथ ही 19 माह बाद कर्मचारियों को मात्र 8 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिये जाने की घोषणा की गई है, जिसमें यह स्पष्ट नहीं की कितने प्रतिशत किस दिनांक से दिया जाना है तथा उसका एरियर्स पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है आज भी राज्य कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों से 19 प्रतिशत पीछे है राज्य शासन द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ कोरोना के नाम पर जो शोषण किया जा रहा है उससे कर्मचारी व उनका परिवार पीडित है। 

दो वर्षों में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है पेद्रोल, डीजल, गैस, खाघतेल. अनाज, परिवहन आदि दो गुने से अधिक बढ़ चुके है किन्तु कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता दो वर्ष पूर्व की दर से ही दिया जा रहा है। इसके विपरित कोरोना के इस संकट में भी विधायक व मंत्रीयों के बंगले व गाडियों पर खर्चों पर अनाशनाप बढोतरी निरंतर जारी है। सरकार के इस दोहरे मापदण्ड से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवघेश तिवारी, अटल उपाध्याय, जवाहर केवट, प्रहलाद उपध्याय, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश पाण्डे, मुन्ना लाल पटैल, नरेन्द्र सेन, मनोज राय द्वेय, शहजाद द्विवेदी, रजनीश पाण्डे, योगेन्द्र मिश्रा, अजय दुबे. अरूण दुबे, विनोद साह, बलराम नामदेव, अजय राजपूत, दालचन्द पासी, सतीश उपाध्याय, गोपाल पाठक, हरिशंकर गौतम, गणेश चतुर्वेदी, कैलाश शर्मा, लक्ष्मण परिहार, हर्षमनोज दुबे, के.के.तिवारी, विवेक तिवारी, नरेन्द्र चौहान, नेतराम झारिया, श्याम नारायण तिवारी, नितिन शर्मा, धीरेन्द्र सोनी, मो० तारिख, संतोष तिवारी, आदि ने मान0 मुख्यमंत्री महोदय म.प्र.शासन से मांग की है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के सामान घोषित तिथियों अनुसार 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जावे।

22 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

JABALPUR NEWS- MPPEB से भर्ती के खिलाफ कर्मचारी संगठन लामबंद
INDORE NEWS- अपर कलेक्टर के बेटे की डेड बॉडी बालकनी से लटकी मिली
MP NEWS- चिंता मत करिए सरकारी नौकरियों में भर्ती होंगी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
KENDRIYA KARMCHARI DA NEWSकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA-DR बढ़ाया
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें: निर्वाचन आयुक्त ने सभी कलेक्टरों से कहा
MP KARMCHARI DA NEWS- मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 8% महंगाई भत्ता वृद्धि: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
MP NEWS- 13 साल की लड़की ने भाई की जान के बदले अपनी जान दे दी
अतिथि विद्वान NEWS- समर्थन में केंद्रीय मंत्री ने कहा: मैं सीएम शिवराज सिंह से भी बात करूंगा
MPPSC NEWS- राज्यसेवा 2020 मुख्य परीक्षा और 2021 प्रारंभिक परीक्षा, दोनों खतरे में
BHOPAL NEWS- यूनिवर्सिटी के डीन सहित 6 पॉजिटिव मिले
मध्य प्रदेश मौसम- पढ़िए करवा चौथ की रात तापमान कितना होगा, ठंड पड़ेगी या नहीं
 

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiखून का रंग लाल है तो फिर नसें नीली या हरी क्यों दिखाई देती है
GK in HindiENO को पानी में डालते ही बबल्स क्यों बनने लगते हैं
GK in Hindi- जब पानी का फार्मूला पता है तो पानी बनाने के प्लांट क्यों नहीं लगाए
GK in Hindi- तीन अक्षर का मेरा नाम उल्टा सीधा एक समान, ऐसे शब्दों को क्या कहते हैं
GK in Hindiठंड में घी क्यों जम जाता है, सरसों का तेल क्यों नहीं जमता
GK in Hindiदूध का रंग सफेद क्यों होता है, पढ़िए सही जानकारी संक्षिप्त में
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !